Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशललितपुर में कुत्ते ने 14 लोगों को काटा: मेडिकल कॉलेज रोड...

ललितपुर में कुत्ते ने 14 लोगों को काटा: मेडिकल कॉलेज रोड पर 2 घंटे तक मचाया आतंक, इलाके में दहशत – Lalitpur News




ललितपुर के मेडिकल कॉलेज मार्ग पर मंगलवार रात एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचाया। करीब दो घंटे के भीतर कुत्ते ने 14 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत मंगलवार रात करीब 8:30 बजे हुई। लक्ष्मीपुरा निवासी कृष्णा पुत्र सुरेंद्र मेडिकल कॉलेज के सामने वाले रास्ते से गुजर रहे थे, तभी कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। इसके बाद, उसी मार्ग से गुजर रहे ग्राम मऊमाफी निवासी प्रमादे (35) पुत्र पूरन लाल, सिविल लाइन निवासी अनामिका पत्नी विजय कुमार और ग्राम बछरई निवासी सुमित (15) पुत्र महेंद्र को रात 9:05 बजे के आसपास उसी काले कुत्ते ने काट लिया। इसी क्रम में नईबस्ती निवासी लोकेंद्र (42) पुत्र राघवेंद्र राजा और मोहम्मद अरमान (72) पुत्र इदरीश निवासी सदनशाह भी कुत्ते का शिकार हुए। रात करीब 9:30 बजे, मोहल्ला सिविल लाइन सदनशाह निवासी मुकेश (20) पुत्र मोहन कुशवाहा, कसाई मंडी निवासी नोमान (12) पुत्र इमरान, आजादपुरा निवासी अभिजीत (22) पुत्र विनय सोनी, मेडिकल कॉलेज के सामने निवासी नवीन कुमार (76) पुत्र उदयचंद्र, नईबस्ती निवासी पन्नालाल (50) पुत्र बारेलाल और बड़ापुरा निवासी राहुल कुशवाहा (23) पुत्र हनुमत कुशवाहा को भी कुत्ते ने काट लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। घटना के बाद से लोग उस कुत्ते की तलाश में जुट गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments