Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलोहियानगर के बाद अब गांवड़ी कूड़ा पहाड़ में लगी आग: मेरठ...

लोहियानगर के बाद अब गांवड़ी कूड़ा पहाड़ में लगी आग: मेरठ में जहरीले धुएं से लोग हुए परेशान, आग की सूचना पर नहीं पहुंची निगम की टीम – Meerut News


मेरठ में लोहियानगर में बने कूड़े की पहाड़ में लगी आग के बाद अब गांवड़ी में मंगलवार को कूड़े के पहाड़ में अचानक आग लग गई। इस कारण पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने नगर न

.

आग के बाद उठता धुंआ

पहले दिन ही दिया था धरना

गांवड़ी गांव में लंबे समय से जमा हो रहे कूड़े के पहाड़ को लेकर छात्र नेता विनीत चपराना एवं स्थानीय लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया था। धरना होने पर अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कूड़े का निस्तारण जल्द शुरू कराया जाएगा। लेकिन लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार सुबह फिर वही कूड़े का ढेर आग की चपेट में आ गया।

पहले दिन हुए धरने में पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी

पहले दिन हुए धरने में पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी

दमकल को नहीं ला रास्ता

आग की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों को कूड़े के ढेर तक पहुंचने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं मिल पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जेसीबी मंगवाकर रास्ता तैयार करवाया। इसके बाद दमकलकर्मी आग के बिल्कुल पास पहुंच सके। दमकल टीम ने दो गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे तक लगातार पानी डालकर और कचरे को हटाकर आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कूड़ा निस्तारण केंद्र पर खड़ी नीलाम की गाड़ियां व मशीनें भी खतरे में आ गई थीं।

जल्द होगी कार्रवाई

अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कूड़ा निस्तारण को लेकर जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments