एक तय दिनचर्या दिमाग को स्थिरता और सुरक्षा का एहसास देती है. रोज एक ही समय पर सोना-जागना, खाने का समय तय करना और दिन की प्लानिंग करना मानसिक स्पष्टता को बेहतर बनाता है. खासतौर पर चिंता, तनाव या लो-मूड के दौरान एक रूटीन दिमाग को संभालने में मदद करता है और बिना सोचे-समझे फैसले लेने की जरूरत कम करता है.

मेंटल हेल्थ के लिए फिजिकल मूवमेंट बेहद जरूरी है. रोज 20 से 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज, वॉक या योग तनाव कम करने और मूड बेहतर बनाने में मदद करता है. इससे शरीर में एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो दिमाग को शांत रखते हैं. इसके लिए जिम जाना जरूरी नहीं, चलना, बच्चों या पालतू जानवरों के साथ समय बिताना भी काफी है.
Published at : 22 Dec 2025 08:21 AM (IST)

