2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दक्षिण अटलांटिक महासागर में शुक्रवार को 7.6 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया, जिसकी जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने दी।
इस भूकंप के बाद दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर चिली में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन एक घंटे बाद अधिकारियों ने कहा कि खतरनाक लहरों की संभावना नहीं है।
अमेरिका के अलास्का और हवाई में राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्रों ने बताया कि हवाई, कनाडा और अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के लिए कोई सुनामी खतरा नहीं है।
USGS के अनुसार, यह भूकंप शुक्रवार को शाम 4:29 बजे (पूर्वी समय) आया। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक महसूस किए गए।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में विस्फोटक प्लांट में धमाका, 19 लोगों के मारे जाने की आशंका

अमेरिका के टेनेसी राज्य में शुक्रवार सुबह एक विस्फोटक कारखाने में धमाका हुआ, जिसमें 19 लोग लापता हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों की बचने की उम्मीद काफी कम है, क्योंकि धमाके ने कारखाने की एक पूरी इमारत को तबाह कर दिया।
धमाका सुबह करीब 7:45 बजे हुआ और इसकी तीव्रता इतनी थी कि 24 किलोमीटर दूर तक लोग इसे महसूस कर सके। आसपास के इलाकों में घर हिल गए और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।
कारखाने के 1300 एकड़ के परिसर में मलबा आधा मील तक फैल गया। लापता लोगों के परिवार कारखाने के गेट पर घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
अधिकारियों ने बताया कि धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। छोटे-छोटे विस्फोटों की आशंका बनी हुई है, जिससे स्थिति और मुश्किल हो गई है।

