40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका अपने यहां रहने वाले सभी 5.5 करोड़ विदेशी नागरिकों के वीजा रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने दी है। ये सभी लोग अमेरिका में वैध वीजा पर रह रहे हैं।
विभाग ने कहा कि हर वीजा धारक पर लगातार निगरानी रखी जाती है। अगर किसी के बारे में ऐसी जानकारी सामने आती है, जिससे वह वीजा पाने का हकदार नहीं माना जाए, तो उसका वीजा रद्द कर दिया जाएगा।
अगर वह व्यक्ति अमेरिका में मौजूद है तो उसे देश से बाहर भेज दिया जाएगा।
विभाग के मुताबिक, जांच में खासतौर पर ध्यान उन मामलों पर रहेगा जिनमें वीजा की समय सीमा से ज्यादा रुकना, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होना, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा पहुंचाना, आतंकी गतिविधियों में शामिल होना या किसी आतंकी संगठन को समर्थन देना शामिल है।
इसके लिए विभाग कानून प्रवर्तन एजेंसियों के रिकॉर्ड, इमिग्रेशन दस्तावेज और वीजा जारी होने के बाद सामने आने वाली सभी जानकारियों की जांच करेगा।

