50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क शहर के मेयर के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में जोहरान ममदानी ने बड़ी जीत हासिल की। वह क्वींस के स्टेट असेंबलीमैन हैं। मंगलवार को न्यूयॉर्क शहर के चुनाव बोर्ड ने रैंक-चॉइस वोटिंग के नतीजे जारी किए।
ममदानी को 56% वोट मिले, जबकि पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो को 44% वोट मिले। अंतिम नतीजे जुलाई तक आएंगे। 33 साल के ममदानी अब नवंबर में होने वाले मुख्य चुनाव में हिस्सा लेंगे। उनका मुकाबला मेयर एरिक एडम्स, रिपब्लिकन कैंडिडेट कर्टिस स्लिवा और इंडिपेंडेंट कैंडिडेट जिम वाल्डेन से होगा।
एडम्स डेमोक्रेट हैं, लेकिन उन्होंने प्राइमरी में हिस्सा नहीं लिया और इंडिपेंडेंट के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। क्यूमो भी इंडिपेंडेंट के तौर पर चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी फैसला नहीं किया कि वह कैंपेन जारी रखेंगे या नहीं।
न्यूयॉर्क में डेमोक्रेट्स की संख्या रिपब्लिकन्स से छह गुना ज्यादा है, इसलिए ममदानी को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ममदानी ने कहा, “5 लाख से ज्यादा न्यूयॉर्कर्स के समर्थन से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह न्यूयॉर्क को सस्ता बनाने की हमारी शुरुआत है।”
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….
क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव शुरू किया, चीन के दबदबे को कम करना मकसद

क्वाड देश अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान ने मिलकर मंगलवार को एक खास खनिज पहल शुरू की। इसका नाम ‘क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव’ है। इस पहल की शुरुआत मिनरल्स के क्षेत्र में चीन के दबदबे को कम करने के लिए हुई है।
चारों देशों के विदेश मंत्रियों ने वॉशिंगटन में बैठक की। बातचीत के बाद एक संयुक्त बयान में, देशों के विदेश मंत्रियों ने इनिशिएटिव शुरू करने की बात कही। जिसे विदेश मंत्रियों ने मिनरल्स को सुरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए अहम बताया।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्वाड देशों को महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया और कहा कि अब कई खास मुद्दों पर कार्रवाई करने का समय आ गया है।
—————————
1 जुलाई के अपडेट्स यहां पढ़ें…