Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवाराणसी से ACP अतुल-विदुष समेत अंजनी-प्रतीक का गैरजनपद तबादला: रोहनिया से...

वाराणसी से ACP अतुल-विदुष समेत अंजनी-प्रतीक का गैरजनपद तबादला: रोहनिया से संजीव शर्मा और राजातालाब से अजय श्रीवास्तव को नई तैनाती, जिले में समय पूरा – Varanasi News




सरकार की तबादला एक्सप्रेस बनारस के डिप्टी एसपी को नई तैनाती दी गई है। जिले में सेवाकाल पूरा करने वालों का गैर जनपद तबादला किया गया है। बड़े पैमाने हुए 206 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले में 8 वाराणसी के हैं। पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) में डा. अतुल अंजान त्रिपाठी, विदुष सक्सेना, प्रतीक कुमार, अंजनी राय, संजीव शर्मा, अजय श्रीवास्वत समेत अन्य अफसर शामिल हैं। सारनाथ एसीपी विदुष सक्सेना का स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर के पद पर किया गया है। एसीपी दशाश्वमेध डा. अतुल अंजान त्रिपाठी का तबादला आगरा कमिश्नरेट में किया गया है। एडीसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या के पद पर भेजा गया है। एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर के पद पर किया गया है। एसीपी सुरक्षा ज्ञानवापी अंजनी कुमार राय को पुलिस उपाधीक्षक सचिवालय सुरक्षा के तौर पर तैनाती दी गई है। रोहनिया में तैनात एसीपी संजीव कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक संभल भेजा गया है। एसीपी अमित कुमार को पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद के पद पर तैनाती मिली है। एसीपी वरुण मिश्रा को जनपद चंदौली भेजा गया है। वाराणसी से जुड़े शेषमणि उपाध्याय को एडीजी वाराणसी जोन में स्टाफ ऑफिसर तथा अनिल कुमार पाण्डेय को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस व्यापक तबादला आदेश को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments