Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशविजयादशमी पर कैबिनेट मंत्री राजपूत ने किया शस्त्र पूजन: सागर के...

विजयादशमी पर कैबिनेट मंत्री राजपूत ने किया शस्त्र पूजन: सागर के सभी थानों में हुई शस्त्रों की पूजा, सांसद डॉ. लता वानखेड़े और कलेक्टर-एसपी रहे मौजूद – Sagar News


पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन करते मंत्री राजपूत।

विजयादशमी के मौके पर गुरुवार को सागर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस लाइन पहुंचकर शस्त्र पूजन किया। पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की गई। मंत्री राजपूत ने प्रतीक स्वरूप तलवार से क

.

शस्त्रागारों में शस्त्र पूजन विजयादशमी पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा के अनुसार पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में पूरे विधि विधान और नियमों के अनुसार शस्त्रों और पुलिस के वाहनों का पूजन किया गया। साथ ही जिले की खुशहाली और उन्नति के लिए हवन का आयोजन भी किया गया। जिले के सभी थानों में स्थित शस्त्रागारों में शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारी।

भगवान श्रीराम ने भी किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री राजपूत ने कहा कि सरकार ने तय किया था कि मंत्री और जनप्रतिनिधि अपने-अपने जिलों में शस्त्र पूजन करेंगे। इसके तहत सागर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। शस्त्रों की पूजा हमें धर्म, कर्म और कर्तव्यों का बोध दिलाती है। भगवान राम ने भी शस्त्र पूजा की है। शस्त्रों का उपयोग पूजन के साथ ही रक्षा की दृष्टि से होता रहा है। शस्त्र देश की रक्षा और असत्य के खिलाफ हमेशा उपयोग हुआ है। दशहरा पर हर वर्ग अपने-अपने अनुसार पूजन करता है।

प्रतीक स्वरूप कद्दू की बलि दी गई।

प्रतीक स्वरूप कद्दू की बलि दी गई।

मंत्री ने जाना पुलिस के हथियारों का उपयोग।

मंत्री ने जाना पुलिस के हथियारों का उपयोग।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments