- Hindi News
- National
- Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update; PM Modi | Gujarat Air India Tragedy
7 मिनट पहलेलेखक: अहमदाबाद से आनंद मोदी, चेतन पुरोहित, अनिरूद्ध मकवाणा, यशस्वी चौहाण, मितेश परमार, हर्ष पटेल, ध्रुव संचाणिया, सारथी सागर, कमल परमार और दीर्घायु व्यास
- कॉपी लिंक
फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था।
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।
विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है।
पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले वे घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले।
एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई।
इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज का सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।
आज के 4 बड़े अपडेट्स
- प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट लिए जा रहे हैं।
- प्लेन क्रैश साइट पर NSG की टीम जांच के लिए पहुंच गई है।
- अहमदाबाद पुलिस स्निफर डॉग लेकर क्रैश साइट पर पहुंची है, ताकि मलबे में दबे किसी और जीवित व्यक्ति की तलाश की जा सके।
- एअर इंडिया ने अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर मृतकों के परिजन की मदद के लिए हेल्प सेंटर खोला है। भारत के लिए 1800 5691 444 और भारत के बाहर से 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं।
यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें…
सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर शव मिलने का इंतजार करते परिजन….


प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए

प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी, कुछ और अंग मिले
घटनास्थल पर अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मिली सभी चीजों को इकट्ठा किया जा रहा है। आज सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ और अंग मिले हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में लाया गया है।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने दुर्घटना में जिंदा बचे यात्री से मुलाकात की
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर विजय रूपाणी की पत्नी से मुलाकात की
अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट वापस लौटे, जहां उन्होंने विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी से मुलाकात की। पीएम के साथ गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, सीआर पाटिल भी मौजूद हैं।
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने घटनास्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में मृतकों के शव सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू
सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में जिन मृतकों की पहचान हो चुकी है, उनके शव उनके परिवार को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारी अहमदाबाद पहुंचे
दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 53 ब्रिटिश नागरिक भी थे। हादसे की जानकारी लेने और आगे की कार्रवाई के लिए ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारी अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
04:07 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी घायलों से मुलाकात कर अस्पताल से निकले
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिविल अस्पताल से निकल चुके हैं। उन्होंने करीब 10 मिनट घायलों से मुलाकात की।
04:00 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
प्लेन क्रैश साइट पर NSG की एक टीम मौजूद है
03:52 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी घायलों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे
03:46 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री का काफिला सिविल अस्पताल के लिए रवाना
पीएम के साथ केंद्रीय उद्यान एवं वन मंत्री तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हर्ष संघवी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद हैं।
03:44 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
बीजे मेडिकल के 3 मृत स्टूडेंट्स की पहचान
– अहमदाबाद के बीजे मेडिकल के तीन मृत छात्रों की पहचान हुई
– इनमें 2 भावनगर के और 1 छात्र ग्वालियर का है
– उनके शव ताबूत में सौंपे जा रहे हैं
03:28 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
फोरेंसिक टीम प्लेन क्रैश साइट पर पहुंची
03:27 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी घटनास्थल पहुंचे, एअर इंडिया के अधिकारी घटना की जानकारी देंगे
प्रधानमंत्री घटनास्थल पर पहुंच गए हैं जहां एअर इंडिया के अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी उन्हें पूरी घटना के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
03:10 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे, घटनास्थल जाएंगे
पीएम मोदी का काफिला घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। इसके बाद वे घायलों और पीड़ितों के परिजन से मिलेंगे। वे पूर्व सीएम विजय रूपाणी की पत्नी से भी मिल सकते हैं।
02:47 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी की पत्नी गांधीनगर में अपने आवास पहुंचीं
02:39 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
मुकेश अंबानी ने हादसे पर दुख जताया, रिलीफ ऑपरेशन में मदद की बात कही
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने इस हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नीता और मैं, और पूरी रिलायंस परिवार इस दुखद विमान दुर्घटना में अहमदाबाद में हुई भारी जनहानि से बेहद दुखी और व्यथित हैं। इस दर्दनाक हादसे से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हम अपनी गहरी और दिल से संवेदनाएं प्रकट करते हैं।
इस दुख की घड़ी में, रिलायंस रिलीफ ऑपरेशंस में पूरी तरह से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव तरीके से मदद के लिए तैयार है। हम प्रार्थना करते हैं कि इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को इस अकल्पनीय नुकसान को सहने की शक्ति और शांति मिले।
02:27 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
पूर्व CM विजय रूपाणी की पत्नी अहमदाबाद पहुंचीं
01:59 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
एअर इंडिया के MD-CEO दुर्घटनास्थल पर पहुंचे
01:58 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
पुलिस स्निफर डॉग लेकर क्रैश साइट पर पहुंची
अहमदाबाद पुलिस स्निफर डॉग लेकर क्रैश साइट पर पहुंची है, ताकि मलबे में दबे किसी और जीवित व्यक्ति की तलाश की जा सके।
01:56 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर सिविल अस्पताल पहुंचे
01:34 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में मेडिकल टेस्टिंग किट ले जाते लोग
01:20 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद सिविल अस्पताल में मृतकों के DNA सैंपल लेने का काम जारी है
12:13 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
एअर इंडिया ने 241 यात्रियों की मौत को कंफर्म किया
एअर इंडिया ने X पर जानकारी देते हुए 241 यात्रियों की मौत को कंफर्म किया है। वहीं, परिवारों को जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। भारत में: 1800 5691 444 विदेश में: +91 8062779200
12:10 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
ब्रिटेन के पीएम बोले-भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा, “जांच चल रही है। हमने जांच टीम भेज दी है। इस जांच की जिम्मेदारी हमारे विदेश मंत्री संभाल रहे हैं। हम सच्चाई जानने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”
12:08 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
जयशंकर ने शोक जताने वाले विदेशी नेताओं और सरकारों का धन्यवाद कहा
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने X पर लिखा, “अहमदाबाद विमान हादसे में हुई दुखद मौतों पर शोक जताने के लिए सभी विदेशी नेताओं और सरकारों का धन्यवाद। हम आपके इस संवेदना संदेश की गहराई से सराहना करते हैं।”
12:06 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
मृतक की रिश्तेदार बोली-भाभी इलाज के लिए भारत आई थीं।
फ्लाइट AI-171 की एक यात्री के रिश्तेदार ने बताया, “मेरी भाभी की इस हादसे में मौत हो गई है। वह लंदन में रहती थीं और इलाज के लिए भारत आई थीं।”
11:49 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
आगरा के दंपती की मौत,10 दिन के लिए इंग्लैंड घूमने जा रहे थे

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में आगरा के कपल की मौत हो गई। नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया आगरा में अकोला कस्बे के रहने वाले थे।
नीरज के बड़े भाई सतीश लवानिया ने बताया, नीरज वडोदरा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। कई साल पहले वह वहीं पर शिफ्ट हो गए थे। वह अपनी पत्नी अपर्णा को लंदन घुमाने ले जा रहे थे। उनका 10 दिन का टूर था। पूरी खबर पढ़ें…
11:21 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
मृतक का भाई बोला-बहन इलाज के लिए आई थी
एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 की एक यात्री के रिश्तेदार ने बताया, “मेरी बहन इलाज के लिए नाडियाड आई थी। आज उसकी लंदन वापस जाने की फ्लाइट थी। वह पिछले 15 साल से लंदन में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है। मैं उसे एयरपोर्ट छोड़ने गया था। अब मेरा डीएनए सैंपल लिया गया है।”
11:20 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
NDRF के इंस्पेक्टर बोले- 81 शव बरामद किए
NDRF के इंस्पेक्टर विनय कुमार ने कहा: “अब तक हमने 81 शव बरामद किए हैं। NDRF की सात टीमें मौके पर तैनात हैं और राहत-बचाव का काम जारी है।”
11:19 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
हादसे में कम से कम 5 MBBS छात्रों की मौत
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने जानकारी दी कि हादसे में BJ मेडिकल कॉलेज के कम से कम 5 MBBS छात्रों, एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर और एक सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की पत्नी, कुल 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 60 से ज्यादा मेडिकल छात्र घायल हुए हैं।
11:19 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
अमेरिका की NTSB की टीम जांच में सहयोग करने अहमदाबाद आएगी
अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) जानकारी दी कि NTSB की एक टीम अमेरिका से भारत आएगी और दुर्घटना की जांच में भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की मदद करेगी।
11:19 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारी हादसे वाली जगह पहुंचे
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारी हादसे वाली जगह पहुंचे हैं।
11:16 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
PM मोदी शुक्रवार सुबह 7.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे वे प्लेन हादसे की जगह का दौरा करेंगे और घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री सिविल अस्पताल जाएंगे, जहां वे हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के परिजनों से मिलेंगे। सिविल अस्पताल से फिर वे सीधे शाहिबाग सर्किट हाउस जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
11:15 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
बोइंग के CEO बोले- जांच में पूरा सहयोग करेंगे
बोइंग के CEO केली ऑर्टबर्ग ने कहा, “हम यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अहमदाबाद में हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी सहानुभूति है।”उन्होंने बताया कि उन्होंने एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की है और बोइंग की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बोइंग की एक टीम जांच में भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की पूरी मदद के लिए तैयार है।
04:44 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
टाटा ग्रुप मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ देगा
टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- टाटा ग्रुप द्वारा मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा। बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास (Hostel) के निर्माण में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा।
04:42 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
शाह बोले- सरकार 10 मिनट में एक्टिव हुई
- प्लेन में काफी मात्रा में ईंधन था, गर्मी ज्यादा थी इसलिए बचाव मुश्किल हुआ।
- हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्र और राज्य सरकार तुंरत एक्टिव हुईं।
- भारत सरकार और गुजरात सरकार ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
- गुजरात सरकार ने सभी आपदा प्रबंधन यूनिट्स को तैनात किया।
- सभी शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट किए जा रहे हैं। 1000 से ज्यादा टेस्ट होंगे।
- सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध, मंत्रियों ने रिव्यू मीटिंग की गई है।
- एविएशन मिनिस्ट्री ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
04:38 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
हादसे में बचे रमेश बोले- होश आया तो सिर्फ लाशे दिखीं
हादसे में बचे रमेश विश्वास कुमार ने कहा कि टेकऑफ के 30 सेकंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी। प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। मुझे किसी ने उठाया और एंबुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।
04:38 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी का आखिरी वीडियो

विमान में सवार होने से पहले पूर्व सीएम विजय रूपाणी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में रूपाणी कंधे पर बैग लटकाए और फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं।
04:37 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
विमान में सवार यात्री ने गड़बड़ी का वीडियो बनाया था
एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में सवार एक यात्री आकाश वत्स ने कहा- मैंने इसी विमान में कुछ गड़बड़ियां देखी थीं। सीट का टच स्क्रीन नहीं चल रहा था, बटन खराब थे। मैं यह वीडियो एअर इंडिया को भेजना चाहता था। मैं और ज्यादा जानकारी देना चाहता था। कृपया मुझसे संपर्क करें।
04:37 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री बोले- सरकार पीड़ितों के साथ
04:36 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 के क्रू मेंबर्स की लिस्ट

04:36 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
हादसे के समय मौसम सामान्य था
हवा की दिशा: 250 डिग्री हवा की रफ्तार: 7 km/h तापमान: 37°C विजिबिलिटी: 6000 मीटर
04:36 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
प्लेन ने 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी, फिर गिरने लगा
अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे का शिकार हो गई। विमान ने अधिकतम 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी और उसके बाद वह नीचे गिरने लगा। उसकी गिरने की रफ्तार -475 फीट प्रति मिनट रिकॉर्ड की गई।
पायलट्स ने MAYDAY कॉल दिया था DGCA के मुताबिक, उड़ान भरते ही पायलट्स ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को MAYDAY कॉल दिया था। इसका मतलब कि इमरजेंसी की सूचना दी। लेकिन इसके बाद ATC के कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला।
04:34 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
पायलट को 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव
विमान के कैप्टन सुमीत सब्बरवाल थे। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमीत सब्बरवाल एक LTC थे। उनके पास 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव था। को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान का अनुभव था। LTC का मतलब है लाइन ट्रेनिंग कैप्टन। ये अनुभवी पायलट होते हैं जो दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देते हैं।
04:34 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
उड़ान भरते ही अचानक आग का गोला बना:बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की बैट्री से बनावट तक विवाद
बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अपनी फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। हालांकि इसकी सेफ्टी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसमें खामियां सामने आने के बाद दुनियाभर में इसकी फ्लीट के उड़ान भरने पर 3 महीने के लिए रोक लगा दी गई थी। भास्कर एक्सप्लेनर में इस विमान से जुड़ी 5 कंट्रोवर्सीज पढ़िए

04:33 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का एयर टिकट


04:32 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद प्लेन क्रैश 5 PHOTOS: सड़कों पर लाशें बिखरीं, पहचानना मुश्किल

फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हुआ। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था।

टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट बीजे मेडिकल कॉलेज एड सिविल हॉस्पिटल से टकरा गई। धमाके के बाद आग लग गई।

प्लेन अचानक ही नीचे की ओर आने लगा और बिल्डिंग से टकरा गया। जोरदार धमाका हुआ और धुएं का गुबार दिखा।

फ्लाइट में लगी आग इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद आसमान में कई फीट ऊंचाई तक धुएं का गुबार दिखा।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर CISF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। CISF ने X पर यह तस्वीर पोस्ट की है।
04:29 PM12 जून 2025
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)
2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)
3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)
5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे
अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)