Monday, June 1, 2026
Homeएजुकेशनपरीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए कल खत्म हो रहे रजिस्ट्रेशन, 4.30...

परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए कल खत्म हो रहे रजिस्ट्रेशन, 4.30 करोड़ से ज्यादा हो चुके पंजीकरण; ये रहा डायरेक्ट लिंक


Image Source : INNOVATEINDIA1.MYGOV.IN
सांकेतिक फोटो

परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुकों के लिए एक जरूरी खबर है। पीपीसी 2026 के लिए चल रहा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कल यानी 11 जनवरी को बंद हो जाएगा। हम कह सकते हैं कि इसके खत्म होने में अब चंद घंटे ही शेष रह गए हैं। ऐसे में जिनको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना है और किसी कारणवश अभी नहीं कर पाए हैं, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दें। बता दें कि परीक्षा पे चर्चा  2026 के लिए अब तक 4.30 करोड़ (4,30,18,173) से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ (4,00,41,236) से ज़्यादा छात्र हैं, शिक्षक- 24.03 लाख (24,03,234), माता-पिता- 5.73 लाख (5,73,703)। 

बता दें कि पिछले साल परीक्षा पे चर्चा 2025 ने 3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। परीक्षा पे चर्चा को “एक महीने में सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक लोगों को रजिस्टर करने” के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए कैसे करें खुद को रजिस्टर?

जो छात्र परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट- innovateindia1.mygov.in पर ऐसा कर सकते हैं। परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए, ऑफिशियल पोर्टल- innovateindia1.mygov.in पर जाएं और ‘पार्टिसिपेट नाउ’ बटन पर क्लिक करें। अब, कैटेगरी चुनें- छात्र, शिक्षक या अभिभावक। अब परीक्षा पे चर्चा 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में बेसिक डिटेल्स डालें। इसे सबमिट करें और आगे के रेफरेंस के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु सीधा लिंक

कौन-कौन कर सकता है पार्टिसिपेट?

नीचे बताए गए बिंदुओं से आप समझ सकते हैं कि इसमें कौन-कौन पार्टिसिपेट कर सकता है। 

  • स्टूडेंट्स (क्लास 6 से 12)
  • मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक 
  • पेरेंट्स

ये भी पढ़ें-  

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है, किस राज्य में है स्थित? कुछ तो स्टेट भी हैं इससे छोटे; जान लें

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments