Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशविमुक्त-घुमंतू जातियों के लिए प्रमाण पत्र की मांग: शिवपुरी में लोधी...

विमुक्त-घुमंतू जातियों के लिए प्रमाण पत्र की मांग: शिवपुरी में लोधी विमुक्त जनजाति संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा; SEED योजना से मिलेगा लाभ – Shivpuri News



SEED योजना के जरिए घुमंतू जातियों को मिलेगी वित्तीय सहायता।

शिवपुरी में राष्ट्रीय विमुक्त दिवस पर अखिल भारतीय लोधी विमुक्त जनजाति संघ ने घुमंतू जाति प्रमाण पत्र की मांग की। संघ ने सोमवार को सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

.

जिला अध्यक्ष दिनेश लोधी ने बताया कि, विमुक्त जातियों का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा है। घुमंतू जातियां भारतीय संस्कृति की रक्षक हैं। संविधान में इन जातियों के लिए अलग से अनुच्छेद या अनुसूची नहीं है। इन्हें डीएनटी समुदाय भी कहा जाता है।

केंद्र सरकार की SEED योजना से मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार ने इन जातियों के लिए SEED योजना शुरू की है। योजना के लिए विमुक्त और घुमंतू जाति प्रमाण पत्र जरूरी है। कमीशन ने राज्यवार लिस्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी थी। सामाजिक न्याय मंत्रालय ने लिस्ट को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए राज्य सरकारों को भेज दी है।

क्या है SEED योजना

ये सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय की योजना है। योजना के जरिए डीएनटी समुदाय को आर्थिक मदद मिलेगी। उन्हें कोचिंग, स्वास्थ्य बीमा, आजीविका और मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपए या उससे कम है और जो केंद्र या राज्य सरकार की किसी समान योजना का लाभ नहीं ले रहे, वे ही इस योजना के पात्र होंगे।

संघ की मांग है कि मध्य प्रदेश सरकार जल्द आदेश जारी करे। ताकि लिस्ट में शामिल लोगों को प्रमाण पत्र मिल सके। इसके जरिए जातियां सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments