Friday, April 10, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने बीच मैदान से दी 'फ्लाइंग किस', अनुष्का शर्मा ने...

विराट कोहली ने बीच मैदान से दी ‘फ्लाइंग किस’, अनुष्का शर्मा ने किया कुछ ऐसा; वायरल हुआ वीडियो


IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को लखनऊ पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए क्वालीफ़ायर 1 में अपनी जगह पक्की की, लीग स्टेज में आरसीबी का सफर नंबर 2 पर खत्म हुआ. 14 मैचों में ये आरसीबी की 9वीं जीत थी. इस मैच में टीम को चीयर करने के लिए विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम आई हुई थी. मैच के बाद कोहली ने उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ तो जवाब में अनुष्का ने भी ऐसा किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत की चर्चित जोड़ी है, सीजन के शुरूआती मैचों में अनुष्का स्टेडियम नहीं आ रही थी लेकिन जब से आईपीएल रीस्टार्ट हुआ है तब से अनुष्का कोहली के साथ ही हैं. इस बीच टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद कोहली अनुष्का के साथ वृन्दावन गए थे. लखनऊ में खेले गए आरसीबी के दोनों मैचों में अनुष्का स्टेडियम में पहुंची. इस मैच से पहले दोनों अयोध्या दर्शन करने भी गए थे.

अनुष्का ने भी किया ‘फ्लाइंग किस’

विराट कोहली बहुत खुश थे कि उनकी टीम लीग स्टेज का सफर नंबर 2 पर रहकर कर रही है, जबकि इससे पहले ही वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी. दरअसल टॉप 2 टीमों को फाइनल में जाने के 2 मौके मिलते हैं. इस जीत के बाद कोहली मस्ती करते हुए सीढ़ियों से भी उतरते हुए दिखे, जिसे देखकर अनुष्का शर्मा भी हंसने लगी. 

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ग्राउंड पर थे, तब उन्होंने स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा को ‘फ्लाइंग किस’ किया. इस पर अनुष्का ने भी ‘फ्लाइंग किस’ किया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

विराट कोहली ने लगाया रिकॉर्ड अर्धशतक

विराट कोहली ने 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन बनाए, उन्होंने पहले विकेट के लिए फिल साल्ट के साथ मिलकर 61 रनों की साझेदारी की. कोहली ने आरसीबी के लिए 9000 रन भी पूरे किए, वह किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. इसके आलावा आरसीबी ने भी इस मैच में रिकॉर्ड जीत दर्ज की, ये उनका इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज था.

क्वालीफ़ायर 1 में आरसीबी का सामना पंजाब से

अब क्वालीफ़ायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगा, जो अंक तालिका में नंबर 1 पोजीशन पर रही. ये मैच 29 मई को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड भी है. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफ़ायर 2 में एक और मौका मिलेगा. क्वालीफ़ायर 2 में उसका सामने एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से होगा.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments