Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवृंदावन में मनचलों की शर्मनाक हरकत: परिक्रमा कर रही युवतियों को...

वृंदावन में मनचलों की शर्मनाक हरकत: परिक्रमा कर रही युवतियों को मारी पानी की बोतल,वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल – Mathura News




मथुरा के वृंदावन में मनचलों की शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बाइक सवार दो युवकों ने परिक्रमा दे रही युवतियों पर पानी की बोतल मारी। युवकों की इस हरकत का वीडियो पीछे दूसरी बाइक पर चल रहे अन्य युवकों ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाइक सवार युवकों की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब युवकों की तलाश कर रही है। वृंदावन परिक्रमा का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो वृंदावन परिक्रमा मार्ग का है। यहां पुरुषोत्तम माह के चलते बड़ी संख्या में भक्त परिक्रमा दे रहे हैं। यहां परिक्रमा देने वालों में महिला,बच्चे और युवाओं की संख्या भी अच्छी है। ऐसे में कुछ विकृत मानसिकता के लोग अपनी शर्मनाक हरकतों को बाज देने से नहीं आ रहे। दूसरे बाइक सवार युवकों ने बनाया वीडियो परिक्रमा मार्ग के रास्ते में शर्मनाक हरकत कर रहे बाइक सवार युवकों को देख उनके पीछे एक बाइक पर दो युवक चल दिए। पीछा कर रहे युवकों ने इनकी शर्मनाक हरकत का वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर उनकी बाइक रुकवा कर उनको सबक सिखाया। युवती के बोतल मारते ही पीछे बाइक पर चल रहे युवकों ने हरकत करने वाले युवकों की बाइक को साइड मैं रुकवाया और उसके बाद उसकी मज़ामत कर दी। पुलिस कर रही तलाश वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसका पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस अब शर्मनाक हरकत करने वाले युवकों की तलाश कर रही है। वृंदावन पुलिस का कहना है कि इस मामले में ऐसे युवकों की शिनाख्त होने के बाद कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments