धार में शुक्रवार की जुमे की नमाज को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। गुरुवार देर रात जिला प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे तक बैठक चली, लेकिन नमाज के वैकल्पिक स्थान को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में शुक्रवार की नमाज और इस मुद्दे पर होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुआ विवाद 14 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मुस्लिम समुदाय को नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद जिला प्रशासन ने ग्राम मालीवाड़ा स्थित चालीस पीर दरगाह के पास स्थान निर्धारित किया था, लेकिन मुस्लिम समुदाय ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। मुस्लिम समाज ने दोबारा सुप्रीम कोर्ट का रुख किया वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना था कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया स्थान भोजशाला से करीब दो किलोमीटर दूर है और यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भावना के अनुरूप नहीं है। इसके बाद मामला दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार को भोजशाला के निकट या उससे सटे क्षेत्र में वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन का नया प्रस्ताव भी ठुकराया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार रात मुस्लिम समुदाय को चर्चा के लिए बुलाया और अन्य संभावित स्थानों का प्रस्ताव रखा। हालांकि, मुस्लिम समुदाय ने इन प्रस्तावों को भी अस्वीकार कर दिया। मुस्लिम समाज का कहना है कि उन्हें उनकी पारंपरिक भूमि पर ही नमाज अदा करने की अनुमति दी जाए। उनका दावा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में भी नमाज के लिए भोजशाला के नजदीक स्थान उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
आज मस्जिदों में होगी जुमे की नमाज मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद ने कहा कि प्रशासन के साथ सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बैठक चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहा और समुदाय को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चालीस पीर दरगाह के पास निर्धारित स्थान पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। इसके बजाय जुमे की नमाज आसपास की मस्जिदों में अदा की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी निगाहें इस पूरे मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई प्रस्तावित है। ऐसे में प्रशासनिक निर्णय और अदालत के अगले आदेश पर सभी की नजर बनी हुई है।
Source link
वैकल्पिक नमाज स्थल पर नहीं बनी सहमति: आज सुप्रीम कोर्ट में भी होगी सुनवाई; मुस्लिम समाज ने चालीस पीर दरगाह वाली जगह पर नमाज से किया इनकार – Dhar News
RELATED ARTICLES

