Friday, July 24, 2026
Homeराज्यबिहारपुलिस पर पथराव-तोड़फोड़ करने वाले 59 उपद्रवी चिन्हित: दरभंगा में आज...

पुलिस पर पथराव-तोड़फोड़ करने वाले 59 उपद्रवी चिन्हित: दरभंगा में आज भी प्रदर्शन की तैयारी, अलर्ट मोड में प्रशासन; 5 हिरासत में, ड्रोन कैमरे से निगरानी – Darbhanga News




दरभंगा में गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक (हाजमा चौक) के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कुछ ही देर में पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी मनोज तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई और स्थिति को नियंत्रित किया गया। आज भी प्रशासन अलर्ट जिले में शुक्रवार को भी पहले से प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस, मीडिया और आम लोगों पर पथराव दरभंगा पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी घायल हुए। उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों और आम नागरिकों पर भी ईंट-पत्थर फेंके। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने नियंत्रित बल का प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। 59 उपद्रवी चिन्हित, पांच हिरासत में पुलिस ने अब तक 59 उपद्रवियों की पहचान कर ली है, जबकि पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे घटनाक्रम की ड्रोन कैमरे, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया के माध्यम से जांच की जा रही है। अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सोशल मीडिया पर जारी की तस्वीरें दरभंगा पुलिस ने उपद्रवियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर आम लोगों से उनकी पहचान करने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। 1. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय नियंत्रण कक्ष: 87573 69444 2. लहेरियासराय थानाध्यक्ष: 9031827317 आयोजकों पर भी होगी कार्रवाई: डीएम जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा, ‘स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन प्रदर्शन के आयोजक भी भीड़ को नियंत्रित रखने में विफल रहे। प्रशासन ऐसे आयोजकों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। प्रदर्शन की अनुमति लेने वाले आयोजकों की भी जिम्मेदारी होती है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहे। यदि उनकी लापरवाही या भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ डीएम ने स्पष्ट कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी बोले- हर उपद्रवी तक पहुंचेगी पुलिस वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा, ‘जिन लोगों ने पुलिस पर हमला किया, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई और पथराव किया है, उन सभी की पहचान की जा रही है। ड्रोन फुटेज, वीडियोग्राफी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रत्येक आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments