Monday, June 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानशहर में फिर से बढ़ने लगे गुमशुदगी के मामले: पानी पतासे...

शहर में फिर से बढ़ने लगे गुमशुदगी के मामले: पानी पतासे के ठेले पर गई युवती हुई लापता, कॉलेज के लिए निकली युवती भी घर नहीं लौटी – Jodhpur News



जोधपुर शहर में गुमशुदगी के मामले इन दिनों अचानक से बढ़ने लगे हैं।

जोधपुर में गुरुवार को गुमशुदगी के चार नए मामले सामने आए। पानी पताशे के ठेले पर पताशे खाने के लिए निकली युवती घर पर वापस नहीं लौटी। इसको लेकर पिता की ओर से बनाड़ थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दी गई है। इसके अलावा जोधपुर वेस्ट के थानों में भी गुम होने के म

.

बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में पिता ने बताया कि उनकी 20 साल की बेटी घर से पानी पतासे के ठेले पर जाने का बोलकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।

दूसरा मामला एयरपोर्ट थाने में एक टैक्सी चालक ने दर्ज करवाया। बताया कि घर से केएन कॉलेज जाने का बोलकर निकली उनकी बेटी वापस नहीं लौटी। कई दिनों तक तलाश के बावजूद का कोई पता नहीं चल सका।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया। बताया कि शोभावतों की ढाणी क्षेत्र से उनकी 18 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। कई जगहों पर उसकी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस उनकी बेटी की तलाश में जुटी हुई है।

सूरसागर थाने में एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया। बताया कि उनका 19 वर्षीय भाई गांव से बिना बताए निकल गया। जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments