Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानविद्युत लाइनों के मेंटेनेंस के लिए 4 से 6 शटडाउन: जानिए...

विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस के लिए 4 से 6 शटडाउन: जानिए कौन सा इलाका होगा प्रभावित, इन इलाकों में बिजली कटौती, – Kota News



कोटा शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी केईडीएल की ओर से लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में विद्युत लाइनों के रखरखाव का काम जारी है। इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में 4 से 6 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है।

.

आज शहर के इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक: रोड नं. 6, 7, बूंदी सिलिका, पोद्दार इंडस्ट्रीज एरिया, फुटवियर फैक्ट्री के पास, नालंदा स्कूल के पास, नालंदा स्कूल के पीछे की तरफ पटेल टायर वाली गली के इलाको में बिजली कटौती रहेगी।

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: लखवा क्रेशर रोड, भारत पेट्रोल पंप, अनंतपुरा, हनुमान मंदिर के पास का एरिया, राजपूत कॉलोनी अनंतपुरा, तलाव गांव, क्रेशर के इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।

दोपहर 12:00 बजे तक झूलेलाल मंदिर, पानी की टंकी सिंधी कॉलोनी, गर्ल्स स्कूल सिंधी कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, वल्लभ नगर, शिव ज्योति स्कूल, इंदौर पताशे वाला के पास, रावतभाटा रोड, ग्रेट ईस्टर्न, आशीर्वाद आप्टिकल्स के इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments