Monday, July 7, 2025
Homeराज्यबिहारशादी के 10 दिन बाद पत्नी प्रेमी के साथ फरार: एक...

शादी के 10 दिन बाद पत्नी प्रेमी के साथ फरार: एक लाख रुपए और जेवरात भी ले गई, पति ने दर्ज कराया अपहरण का केस – Bettiah (West Champaran) News



बेतिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से शादी के 10 दिन बाद एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। वह अपने साथ घर में रखे एक लाख रुपए कैश के साथ जेवरात भी ले गई है। मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर श्रीनगर थाना की पुलिस ने अपहरण की प

.

पीड़ित ने पुलिस से बताया है कि उसका टेंट का कारोबार है। 10 दिन पहले ही उसकी शादी नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से हुई थी। 24 जून 2025 की रात उसकी पत्नी और माता-पिता खाना खाकर सो गए थे। वह अपने काम से गया था। रात करीब 10 बजे जब टेंट हाउस का काम करने के बाद घर आया तो उसकी पत्नी घर से गायब थी। इसके बाद खोजबीन शुरू किया गया।

कैश के साथ गहने भी ले गई

घर में खोजने के बाद पड़ोस के लोगों से बात की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसने अपने ससुराल में फोन किया। इसके बाद ससुराल वालों ने भी पता लगाना शुरू किया। पता चला कि विवाहिता अपने गांव के ही सरफराज आलम नामक युवक के साथ भाग गई है। अभी वह गांव भी नहीं आई है।

इस दौरान जब घर में देखा तो पता चला कि विवाह के दौरान जो आभूषण दिए गए थे वह भी साथ लेकर गई है। पति ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी पत्नी अपने साथ नथिया, मांगटीका, तवख, हाथशंकर, पायल, मंगलसूत्र लॉकेट व एक लाख रुपये भी साथ लेकर चली गई है।

जांच में जुटी पुलिस

श्रीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच अभी प्रेम प्रसंग के बिंदु पर ही चल रही है। इसके लिए आरोपितों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments