Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यराजस्तान24घंटों से रिमझिम, सुबह से 9 बजे से तेज बारिश: जालोर...

24घंटों से रिमझिम, सुबह से 9 बजे से तेज बारिश: जालोर में 4 दिन तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी, सुंधा माता पहाड़ पर बहने लगे झरने, श्रद्धालुओं को जाने से रोका – Jalore News


तेज बारिश के बाद सुंधा माता पहाड़ पर बहता झरना

जालोर समेत जिले भर में गुरुवार की सुबह से तेज बारिश हो रही हैं। जिससे शहर की कई कॉलोनियॉ में पानी भर गया। बुधवार की सुबह से गुरुवार की सुबह 8 बजे तक जिले में औसत 23.8 एमएम बारिश हुई।

.

बता दे कि इस 25 जून को जिले में मानसून की एंट्री होने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हुआ जो अभी तक लगातार जारी हैं। जिससे जिले में कई कम तो कई जमकर बारिश हुई हैं। वही गुरुवार की सुबह 9 बजे से तेज बारिश जो करीब 11 बजे तक जारी हैं। जिससे जालोर के स्वर्ण गिरी पहाड़ी व बाजार का पानी फूल वैग के साथ तिलक द्वार के से बहा। जिससे हैडपोस्ट ऑफिस रोड़ पर पानी चला। इसी दौरान कई दुकानों में पानी भर गया।

तेज बारिश के बाद तिलक द्वार से बहता पानी

वही इस सीजन में सबसे अधिक बारिश रानीवाड़ा में 244 एमएम व सबसे कम जसवंतपुरा में 51 एमएम बारिश हुई हैं। जिससे जालोर में औसत से अधिक बारिश हो गई हैं।

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से धूप नहीं खिली जिससे दिन के तापमान में मंगलवार के मुकाबले गुरूवार को 4.1 डिग्री गिरावट होकर बुधवार को 29 डिग्री व रात के तापमान में 1.2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री दर्ज किया गया हैं। वही मंगलवार को दिन का तापमान 33.1 डिग्री व रात का तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

जालोर तेज बारिश के बाद सुंधामाता मंदिर में बहता पानी

जालोर तेज बारिश के बाद सुंधामाता मंदिर में बहता पानी

सुंधा माता मंदिर में तेज बारिश से बहने लगे झरने

जालोर में तेज बारिश के बाद जसवंतपुरा उपखण्ड के सुंधा माता मंदिर के झरना तेज वैग के साथ बहने लगा। और चीढ़ियों पर भी तेज पानी बहने लगा हैं। हालांकि इस दौरान ट्रस्ट के द्वारा बारिश के दौरान श्रद्धालुओं के आने पर रोका गया हैं। ताकि होई हादसा नहीं हो सके।

आज 3 बजे तक तेज बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह ने बताया जिले में आगामी 4 दिन तक मौसम का येलो अलर्ट जारी करते हुए कई रिमझिम तो कई तेज बारिश की संभावना जताई हैं। वही आज शाम 3 बजे तक जिले में तेज बारिश की संभावना बनी हुई हैं।

तेज बारिश के बाद हैडपोस्ट ऑफिस रोड से बहना पानी

तेज बारिश के बाद हैडपोस्ट ऑफिस रोड से बहना पानी

कहां कितनी हुई बारिश

तहसील का नाम बारिश एमएम में
जालोर 12
आहोर 10
सायला 4
भीनमाल 42
बागोड़ा 28
जसवंतपुरा 10
रानीवाड़ा 58
चितलवाना 10
सांचौर 55
भाद्राजून 9
जालोर में तेज बारिश के बाद शांतिनाथ कॉलोनी में बहता पानी

जालोर में तेज बारिश के बाद शांतिनाथ कॉलोनी में बहता पानी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments