जयपुर में नवरात्र पर ग्राम सवाई गेटोर स्थित श्री दादूदयाल मंदिर से चक गेटोर प्रताप नगर तक श्रीमद् दादूवाणी जी की शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। स्वामी ओमप्रकाश दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर महाआरती, संत प्रवचन व पंगत महाप्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वार्ड 53 के पार्षद सतीश जयपुरिया सहित लालाराम मीणा, रामप्रसाद खारडा, हंसराज मीणा ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।
Source link

