Tuesday, August 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशशामली के गुलजारी वाले शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की: सावन...

शामली के गुलजारी वाले शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की: सावन में 108 साल पुराने मंदिर में जलाभिषेक को पहुंचे श्रद्धालु – Shamli News




शामली में सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति का माहौल है। शहर के 108 साल पुराने ऐतिहासिक गुलजारी वाले शिव मंदिर में मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। गुलजारी वाले शिव मंदिर का इतिहास लगभग 108 साल पुराना बताया जाता है। सावन के महीने में इस प्राचीन मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंगलवार को भी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल लेकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर में लगातार गूंज रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गईं। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराया गया। मंदिर के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी पुलिस प्रशासन ने नजर रखी। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने बताया कि गुलजारी वाले शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments