Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशशाहजहांपुर में सियार के हमले में घायल किसान की मौत: 10...

शाहजहांपुर में सियार के हमले में घायल किसान की मौत: 10 दिसंबर को हुआ था हमला, उपचार के दौरान निधन – Kanth News


ललित मोहन | कांट, शाहजहांपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम भिटौली में सियार के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए किसान सुखपाल (42) की शुक्रवार देर शाम उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। यह हमला 10 दिसंबर को हुआ था, जब किसान अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था।

मृतक सुखपाल पुत्र नत्थू 10 दिसंबर की रात को अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान एक जंगली सियार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

शुक्रवार देर शाम लगभग आठ बजे उपचार के दौरान सुखपाल ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई सीतारमण ने कांट पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर कांट इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौर्य जिला अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक सुखपाल अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments