Tuesday, July 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशिकायत के 5 घंटे में एक्शन… सड़क से हटा कचरा: वार्ड-73...

शिकायत के 5 घंटे में एक्शन… सड़क से हटा कचरा: वार्ड-73 की पार्षद शाहीन साजिद खान बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; नई सड़क से भी मिली राहत – Indore News




इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-73 की पार्षद शाहीन साजिद खान बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ सैफी नगर निवासी मजहर अनीफ ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि सफाई कर्मचारी कचरा एक जगह इकट्ठा कर देते हैं, लेकिन कचरा वाहन समय पर नहीं पहुंचता। इसके कारण लंबे समय तक कचरा सड़क पर पड़ा रहता था, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही थी तथा बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद वार्ड-73 की पार्षद शाहीन साजिद खान ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। महज 5 घंटे के भीतर सफाई अमले को मौके पर भेजकर कचरा उठवाया गया और पूरे क्षेत्र की सफाई कराई गई। एप से लोगों को मिल रहा समाधान दुर्गा पटेल की चाल में बनी नई सड़क, रहवासियों को मिली राहत इंदौर के दुर्गा पटेल की चाल निवासी मनीष प्रजापति ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि क्षेत्र की सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड-10 की पार्षद विनीतिका यादव ने मामले में कार्रवाई कर सड़क का निर्माण कराया। समाधान होने की जानकारी खुद शिकायतकर्ता ने भास्कर समाधान पर अपडेट की। इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, गंदगी, जलभराव और सड़क सुरक्षा की समस्याओं से लोग परेशान स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में बढ़ा चोरी और हादसे का डर छत्रीबाग के केसरबाग रोड स्थित बल्दा कॉलोनी निवासी विशाल एमोलिया ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है। शाम के समय बच्चे बाहर खेलते हैं और आसपास वाहन खड़े रहते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार दो दिन पहले अंधेरे का फायदा उठाकर उनकी बाइक भी चोरी हो गई। खाली प्लॉट बना कचरा घर, मच्छरों और बीमारी का खतरा मयूर नगर, गली नंबर-18 निवासी लोकेश मुकाती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर के पास दो खाली प्लॉटों में लोग लगातार कचरा फेंक रहे हैं। कई बार समझाने पर विवाद की स्थिति बन जाती है। गंदगी के कारण मच्छर, बड़े-बड़े चूहे और बदबू फैल रही है, जिससे परिवार के लोग बार-बार बीमार हो रहे हैं और डेंगू जैसी बीमारी का खतरा बना हुआ है। ड्रेनेज का पानी सड़क पर, लोगों की परेशानी बढ़ी पिपलियापाला, जमनाबाई धर्मशाला के पास रहने वाले निखिल ने शिकायत में बताया है कि कई दिनों से ड्रेनेज का पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। कई बार मरम्मत का काम होने के बावजूद एक-दो दिन बाद फिर पानी बहने लगता है। स्थायी समाधान नहीं होने से सड़क पर जलभराव रहता है और राहगीरों व वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। टूटा नाले का ढक्कन, हादसे का डर तपेश्वरी बाग कॉलोनी निवासी अजय सेंगर ने शिकायत दर्ज कराई है कि राम जानकी मंदिर के सामने नाले का ढक्कन टूट गया है। इससे नाले का गड्ढा खुला पड़ा है और आसपास बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कभी भी कोई राहगीर या वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकता है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments