Tuesday, July 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफेक मेट्रीमोनियल फर्म चला रहीं थीं बनारस में लड़कियां: वाराणसी पुलिस...

फेक मेट्रीमोनियल फर्म चला रहीं थीं बनारस में लड़कियां: वाराणसी पुलिस ने संचालिका सहित 10 को किया अरेस्ट, रजिस्ट्रेशन के नाम पर ऐंठे लाखों रुपए – Varanasi News




वाराणसी की कैंट पुलिस ने और साइबर सेल ने सोमवार की शाम बड़े साइबर फ्राड गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने फेक मेट्रीमोनियल फर्म बनाकर लोगों को विवाह के नाम पर ठगने वाली 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं वाराणसी की रहने वाली हैं। संचालिका अर्दली बाजार क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर कालोनी में एक फ्लैट में यह गोरख धंधा चला रही थी। संचालिका रागिनी देवी अखबारों में विज्ञापन के जरिए लाइफ टाइम सब्सक्रिप्शन के नाम पर लोगों को लूटती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 50 से अधिक लोगों ने इस मामले में पुलिस और साइबर थाने में कंप्लेन की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। पूरा खेल व्हाट्सप्प से चल रहा था। व्हाट्सप्प के जरिये फोटो भेजकर लेती थी लाइफटाइम शुल्क एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बताया – साइबर सेल को प्रतिबिंब पोर्टल और एनसीआरपी पोर्टल पर दो संदिग्ध मोबाइल नंबरों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ताओं ने समाचार पत्र में प्रकाशित वैवाहिक विज्ञापन देखकर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया था। फोन करने पर खुद को मैट्रिमोनियल ब्यूरो का प्रतिनिधि बताकर व्हाट्सएप पर युवक-युवती की प्रोफाइल भेजी जाती थी और परिवार का संपर्क उपलब्ध कराने के नाम पर ‘लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन’ शुल्क जमा कराया जाता था। ऐसे पकड़ा गया गैंग एसीपी के अनुसार – एक महिला शिकायतकर्ता से चार किश्तों में 7,000 रुपये तथा एक अन्य शिकायतकर्ता से 3,500 रुपये सदस्यता शुल्क के नाम पर जमा कराए गए। रकम मिलने के बाद न तो किसी योग्य युवक-युवती का वास्तविक संपर्क उपलब्ध कराया गया और न ही सदस्यता शुल्क वापस किया गया। तकनीकी जांच, सीएएफ, सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कालोनी में मकान संख्या-104 से ‘शुभ मैट्रिमोनियल’ के नाम से यह फर्जी कारोबार संचालित किया जा रहा था। 27 मोबाइल फोन बरामद सोमवार को साइबर सेल और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त कार्यालय पर छापा मारा। वहां तीन कमरों में 10 महिलाएं मोबाइल और कीपैड फोन के माध्यम से लोगों से बातचीत करती मिलीं। तलाशी के दौरान पुलिस ने 27 मोबाइल फोन, एक एसर टैबलेट, चार बिल वाउचर, दो रजिस्टर, किरायानामा, उद्यम पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज, मैट्रिमोनियल रजिस्ट्रेशन फॉर्म, तीन क्यूआर कोड, एक पेमेंट साउंड बॉक्स, तीन चेकबुक, एक पासबुक और पांच डेबिट कार्ड बरामद किए। गैंग लीडर सहित 10 लड़कियां-औरतें गिरफ्तार एसीपी ने बताया – इस छापेमारी में मौके से मास्टरमाइंड रागिनी देवी निवासी हरहुआ, काजीसराय, वाराणसी के साथ आराध्या शर्मा निवासी हुकुलगंज, वाराणसी, ज्योति सिंह निवासी आवास-विकास कालोनी पांडेयपुर, वाराणसी, रूबी, निवासी राजाबाजार, नदेसर वाराणसी, सपना यादव मूल निवासी जौनपुर, हाल पता पहाड़िया वाराणसी, महक निवासी पांडेयपुर पंचकोशी, वाराणसी, शमा गिलट बाजार, वाराणसी, विधि श्रीवास्तव, इन्द्रनगर शिवपुर वाराणसी, रायमा परवीन, सदर बाजार, कैंटोनमेंट और अजमत फात्मा, नार्मल स्कूल शिवपूर, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है। शादी कराने का झांसा देकर वसूलते थे पैसा पुलिस की पूछताछ में संचालिका रागिनी देवी ने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों में आकर्षक वैवाहिक विज्ञापन प्रकाशित कराए जाते थे। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों से सदस्यता शुल्क जमा कराया जाता था और भुगतान के बाद उन्हें वास्तविक वैवाहिक संपर्क उपलब्ध नहीं कराया जाता था। पुलिस के अनुसार साइबर शिकायतों के कारण कुछ खाते फ्रीज होने के बाद गिरोह अन्य बैंक खातों और क्यूआर कोड के माध्यम से भी लोगों से रकम वसूल रहा था। पकड़ी गयी सभी महिलाओं के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 3(5), 319(2), 318(4), 336(3) एवं 340(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा देशभर में हुई समान प्रकार की साइबर ठगी के मामलों की जांच में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments