नरसिंहपुर जिले के गिधवानी चौराहे पर किराना दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार प्रेमराज कुशवाहा ने बताया कि घटना 24 जुलाई की दोपहर की है। दो बाइक पर सवार तीन युवक उनकी दुकान पर आए और दुकान के अंदर घुसकर बेसबॉल बैट व लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में दुकानदार का हाथ फ्रैक्चर हो गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
दुकानदार बोला-बेसबॉल बैट और लाठियों से मारा मारपीट के बाद घायल दुकानदार इलाज के लिए जिला अस्पताल गए। पीड़ित ने सोमवार शाम को पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी थी। इसके आज बाद मंगलवार को घटना का सीसीटीवी सामने आया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने बेसबॉल बैट और लाठियों से मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। दरअसल, आरोप है कि 23 जुलाई की रात में शराब के नशे में दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई और दूसरे दिन तीन युवक दुकान के अंदर घुस गए और बेसबॉल बैट व लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
Source link
नरसिंहपुर में दुकान में घुसकर किराना दुकानदार से मारपीट: तीन युवकों ने बेसबॉल बैट व लाठी-डंडों से मारा; CCTV फुटेज सामने आया – Narsinghpur News
RELATED ARTICLES

