Friday, May 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशशिक्षक विधायक चुनाव को लेकर रामपुर पहुंचे हरि सिंह ढिल्लों: बोले-...

शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर रामपुर पहुंचे हरि सिंह ढिल्लों: बोले- शिक्षक समाज की समस्या, सुझाव और अपेक्षाएं प्राथमिकता में – Rampur News




रामपुर में शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के पहली बार जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा शिक्षा जगत से जुड़े हर वर्ग की आवाज को मजबूती से मंच प्रदान किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा हमेशा शिक्षकों, कर्मचारियों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के हितों के प्रति संवेदनशील रही है। उन्होंने दावा किया कि शिक्षक विधायक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मैदान में जुटा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव संयोजक Maharaj Singh और सहसंयोजक Rajesh Singhal के नेतृत्व में चुनावी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर सुभाष भटनागर, मोहनलाल सैनी, मोहन लोधी, सुनीता सैनी, रविंद्र सिंह रवि, अर्जुन रस्तोगी और आकाश सक्सेना समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments