Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यबिहारशिवहर जिले में शीतलहर का प्रकोप: नगर सभापति ने बचाव के...

शिवहर जिले में शीतलहर का प्रकोप: नगर सभापति ने बचाव के लिए 20 स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था – Sheohar News



शिवहर जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। ठंड से बचाव के लिए नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने शहर में 20 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है।

.

नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने बताया कि लगातार पछिया हवा चलने से जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है।

अलाव की यह व्यवस्था सदर अस्पताल और शहर के मुख्य चौक-चौराहों सहित कुल 20 जगहों पर की गई है। इसका उद्देश्य आम जनता को कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करना है।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि ठंड का प्रकोप जारी रहता है, तो आवश्यकतानुसार और अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments