बैतूल में आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लंबित प्रोत्साहन राशि और विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व आशा ऊषा महिला संगठन की जिलाध्यक्ष शबाना खान ने किया। तीन महीने से भुगतान नहीं मिलने का आरोप ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले तीन माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लंबित राशि का तत्काल भुगतान कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई 1500 रुपये की राशि का एरियर सहित भुगतान किया जाए। साथ ही हर महीने की 5 तारीख तक नियमित भुगतान सुनिश्चित करने और भुगतान की स्लिप उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। मानदेय और सहायता राशि बढ़ाने की मांग कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा घोषित वार्षिक वृद्धि राशि का भुगतान करने की मांग उठाई। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में घायल होने पर एक लाख रुपये और मृत्यु होने पर परिवार को 10 लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बनाने का आरोप ज्ञापन में कहा गया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अनावश्यक दबाव बनाना बंद किया जाए। संगठन ने सभी डिलीवरी पॉइंट पर आशा रेस्ट रूम की व्यवस्था, आशा कल्याणकारी योजना के तहत शिक्षा प्रोत्साहन राशि का भुगतान, आशा कार्यकर्ताओं को 21 हजार रुपये मानदेय देने तथा एंड्रॉयड मोबाइल और डाटा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी। मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल की चेतावनी आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि लंबित भुगतान और अन्य मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगी।
Source link
बैतूल में तीन महीने से नहीं मिली प्रोत्साहन राशि: आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जताया आक्रोश, बोलीं- भुगतान नहीं हुआ तो करेंगी हड़ताल – Betul News
RELATED ARTICLES

