Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ महानगर के 25 मंडलों के प्रभारियों की सूची जारी: बीजेपी...

लखनऊ महानगर के 25 मंडलों के प्रभारियों की सूची जारी: बीजेपी ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर; कैंट क्षेत्र के चार मंडलों में नियुक्ति – Lucknow News




भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ महानगर संगठन के 25 मंडलों के लिए प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने इस कदम को संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी से जोड़ते हुए सभी प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया है।
महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि मंडल प्रभारियों की यह सूची प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की सहमति से अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा द्वारा जारी की गई है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करें, कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएं।

चिनहट और सरोजनीनगर क्षेत्र में ये बने प्रभारी जारी सूची के अनुसार चिनहट शहरी (पूर्व-5) मंडल में राकेश पाण्डेय को प्रभारी बनाया गया है। वहीं सरोजनी नगर दक्षिण-1 में सौरभ बाल्मीकि, दक्षिण-2 में सतीश चन्द्र मिश्रा और दक्षिण-3 में विनोद सिंह कल्लू को जिम्मेदारी दी गई है।

कैंट क्षेत्र के चार मंडलों में नियुक्ति कैंट क्षेत्र के चार मंडलों में धनश्याम दास अग्रवाल (कैंट-1), मानवेन्द्र प्रताप सिंह (कैंट-2), पंकज सक्सेना (कैंट-3) और आनन्द कुमार पाण्डेय (कैंट-4) को प्रभारी बनाया गया है।

पश्चिम और उत्तर क्षेत्र के मंडलों में जिम्मेदारी तय पश्चिम क्षेत्र के मंडलों में जी.डी. शुक्ला (पश्चिम-1), हरशरण लाल गुप्ता (पश्चिम-2), योगेन्द्र पटेल (पश्चिम-3) और संतोष सिंह (पश्चिम-4) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं उत्तर क्षेत्र में प्रमोद सिंह (उत्तर-1), सचिन वैश्य (उत्तर-2), चन्द्र प्रकाश अवस्थी (उत्तर-3), अरविन्द मिश्रा (उत्तर-4) और डॉ. यू.एन. पाण्डेय (उत्तर-5) को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पूर्व और मध्य क्षेत्र के मंडलों में भी नियुक्तियां पूर्व क्षेत्र में अनूप सिंह (पूर्व-1), टिंकू सोनकर (पूर्व-2), रामसरन सिंह (पूर्व-3) और अभिषेक खरे (पूर्व-4) को जिम्मेदारी दी गई है।
मध्य क्षेत्र के मंडलों में विनायक पाण्डेय (मध्य-1), प्रकाश मिश्रा (मध्य-2), सतेन्द्र सिंह (मध्य-3) और सीता नेगी (मध्य-4) को प्रभारी बनाया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments