Thursday, August 13, 2026
Homeराज्यबिहारशेखपुरा में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत: वाजिदपुर गांव...

शेखपुरा में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत: वाजिदपुर गांव में हुआ एक्सीडेंट, 4 घंटे बाद बॉडी बरामद – Sheikhpura News




शेखपुरा जिले के वाजिदपुर गांव में गुरुवार को एक 13 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बघार स्थित एक तालाब में हुई। मृतक की पहचान वाजिदपुर गांव निवासी बटोरन चौधरी के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई रौशन कुमार ने बताया कि मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव से पश्चिम अपने खेत में हो रही धान की रोपनी देखने गया था। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ इसी दौरान तालाब के तटबंध से उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा डूबा। घटना के बाद काफी खोजबीन की गई। लगभग चार घंटे बाद बालक का शव तालाब से निकाला जा सका। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। घटना को लेकर UD केस दर्ज नगर थाना पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय थाने में एक यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments