Friday, June 12, 2026
Homeराज्यबिहारशेखपुरा में तीन दिन चलेगी सिपाही भर्ती परीक्षा: 7 केंद्रों पर...

शेखपुरा में तीन दिन चलेगी सिपाही भर्ती परीक्षा: 7 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, धारा 144 लागू, मोबाइल-पेन ले जाने पर रोक – Sheikhpura News




शेखपुरा में केन्द्रीय चयन पर्षद की मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलन्त दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी। यह परीक्षा 14 जून (रविवार) और 17 जून (बुधवार) को दो-दो पालियों में आयोजित होगी। ओआरएस घोल और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई
जिलाधिकारी ने परीक्षा को कदाचारमुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने को कहा, अन्यथा लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस घोल और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला मुख्यालय में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें इस्लामियाँ +2 उच्च विद्यालय, मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय, रामाधीन महाविद्यालय, डी.एम. +2 उच्च विद्यालय, उषा पब्लिक स्कूल, संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय और संस्कार पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को अपना पेन भी ले जाने की इजाजत नहीं है; प्रश्न पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट भरने के लिए केंद्र के अंदर ही पर्याप्त संख्या में पेन उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा के दिनों में सभी केंद्रों के 500 गज के दायरे में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू रहेगी। इस दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति के जमावड़े या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल हिरासत में लिया जाएगा। मुख्य द्वार पर पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा से दो घंटे पहले बायोमेट्रिक, ई-प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ सघन चेकिंग की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की लगातार विडियोग्राफी कराई जाएगी
चप्पे-चप्पे पर विडियोग्राफी और जैमर: प्रश्नपत्र के बक्से खोलने से लेकर परीक्षा हॉल के अंदर और सामग्री पैकिंग तक की पूरी प्रक्रिया की लगातार विडियोग्राफी कराई जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए होने वाली चोरी को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। पूरी परीक्षा की विधि-व्यवस्था के मुख्य प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार रहेंगे। इसके अलावा हर केंद्र पर स्टैटिक मैजिस्ट्रेट, जोनल मैजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मैजिस्ट्रेट लगातार गश्त करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments