Friday, April 17, 2026
Homeबिज़नेसशेयर बाजार के बॉटम का मिल गया सिग्नल! एक्सपर्ट बोले- अभी 40%...

शेयर बाजार के बॉटम का मिल गया सिग्नल! एक्सपर्ट बोले- अभी 40% पैसा लगाएं


Last Updated:

शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच आशिका ग्लोबल फैमिली ऑफिस सर्विसेज के को-फाउंडर अमित जैन का मानना है कि बाजार अब अपने बॉटम के करीब पहुंच चुका है, हालांकि ग्लोबल संकेतों से थोड़ी और गिरावट संभव है. उन्होंने निवेश के लिए एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करने की सलाह दी है. साथ ही, जैन ने कहा कि छोटे निवेशकों को टेलीग्राम टिप्स से दूर रहना चाहिए. 

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमित जैन से समझिए 40% निवेश वाली स्ट्रैटेजी

नई दिल्ली. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बाजार अब अपने सबसे निचले स्तर यानी बॉटम पर आ गया है या मार्केट में बड़ी गिरावट बाकी है. हाल ही में सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल के साथ खास बातचीत में आशिका ग्लोबल फैमिली ऑफिस सर्विसेज के को-फाउंडर अमित जैन  अमित जैन ने बाजार की दिशा और निवेश की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

जैन का मानना है कि भारतीय बाजार काफी हद तक अपने निचले स्तर यानी बॉटम के करीब पहुंच चुका है. उनके अनुसार 21,000-22,000 का स्तर बाजार के लिए बेहद अहम है हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि अमेरिकी बाजारों में अभी कुछ और गिरावट की संभावना है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिख सकता है.

निवेश की नई रणनीति
निवेश रणनीति पर उन्होंने साफ कहा कि यह समय एकमुश्त बड़ा निवेश करने का नहीं है. इसके बजाय निवेशकों को धीरे-धीरे अच्छी क्वालिटी वाले शेयरों में पैसा लगाना चाहिए। उनका सुझाव है कि कुल निवेश का करीब 40% हिस्सा अभी लगाया जा सकता है और और बाकी को बाजार की चाल देखकर धीरे-धीरे निवेश कर सकते हैं.

कहां बनेगा पैसा?

  • आईटी सेक्टर: अमित जैन आईटी सेक्टर को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. वे इसे एक ‘रिवर्सल ट्रेड’ के रूप में देख रहे हैं, जहां आने वाले समय में अच्छी वापसी हो सकती है.
  • ETFs पर भरोसा: रिस्क कम करने के लिए वे सीधे शेयरों के बजाय Bank BeES, IT ETF और PSU Bank ETF जैसे फंड्स को बेहतर मानते हैं.
  • सोना (Gold): पोर्टफोलियो में 20% हिस्सा सोने में रखने की सलाह दी गई है ताकि मुश्किल समय में यह एक कैश बफर की तरह काम करे.

अगले 10 साल और ‘VIPIC’ का जादू
भविष्य के लिए उन्होंने ‘VIPIC’ (वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, भारत और चीन) का कॉन्सेप्ट दिया. उनका मानना है कि अगले दशक में दुनिया की आर्थिक ताकत पश्चिम से शिफ्ट होकर एशिया (पूर्व) की तरफ आएगी.

टेलीग्राम टिप्स से बचें! वरना आप खुद बन जाएंगे ‘न्यूज’
छोटे निविशकों के लिए जैन कहा कि उन छोटे या माइक्रो कैप स्टॉक्स से बचें जो केवल आपके इगो को बढ़ाते हैं लेकिन पोर्टफोलियो में बड़ा योगदान नहीं देते. केवल सही निवेश करना ही काफी नहीं है, बल्कि समय पर स्विच करना भी जरूरी है. केवल खबरों या टेलीग्राम टिप्स के आधार पर निवेश न करें, वरना आप खुद ‘न्यूज’ बन जाएंगे.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments