Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशश्योपुर में नए साल पर 400 बुजुर्गों का हुआ सम्मान: सोंईकलां...

श्योपुर में नए साल पर 400 बुजुर्गों का हुआ सम्मान: सोंईकलां सरपंच बोले- इनके अनुभव और आशीर्वाद से ही जीवन को सही दिशा मिलती है। – Sheopur News



श्योपुर में नए साल पर 400 बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

श्योपुर जिले की सोंईकलां ग्राम पंचायत के नवीन पार्क में गुरुवार को नए साल के मौके पर बुजुर्ग सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान सरपंच हरी सिंह रावत ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की जड़ होते हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से ही जीवन को सही दिशा मिलती है। 400

.

सरपंच हरी सिंह रावत ने कार्यक्रम में चार सौ से अधिक बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को शाल, श्रीफल और फूल-मालाएं भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। सरपंच ने बताया कि बुजुर्गों को एक मंच पर लाने और उन्हें सम्मान देने का यह प्रयास पिछले चार वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता मजबूत हुई है।

समारोह में लगभग 150 बुजुर्ग महिलाएं और 200 बुजुर्ग पुरुष शामिल हुए। सालों बाद अपने पुराने मित्रों और परिचितों से मिलकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी दिखी। इस अवसर पर कई बुजुर्ग भावुक भी हो गए। ग्रामीणों के लिए हुआ सामूहिक भोज

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शशांक, बृजराज सिंह चौहान, महावीर सिसोदिया और पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जाट भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने 94 वर्षीय मोहनलाल शर्मा का विशेष सम्मान किया और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी बुजुर्गों और उपस्थित ग्रामीणों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ते हैं और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments