Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, क्षत-विक्षत शव मिला: दूसरे बाघ...

बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, क्षत-विक्षत शव मिला: दूसरे बाघ के हमले की आशंका, संघर्ष के सबूत मिले – Umaria News




उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र में एक पांच माह के बाघ शावक का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में यह मामला बाघों के आपसी संघर्ष का बताया जा रहा है, जिसमें दूसरे बाघ द्वारा हमले की आशंका जताई गई है। अधिकारियों को पनपथा कोर परिक्षेत्र के बघडो बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक आरएफ 443 में शावक का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शावक का शव टुकड़ों में मिला, जिससे आपसी संघर्ष के स्पष्ट संकेत मिले। जांच के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई और आसपास के क्षेत्र में पैदल गश्त भी की गई। अधिकारियों को मौके पर दूसरे बाघ के पगमार्क भी मिले हैं, जिससे आपसी संघर्ष की आशंका और पुख्ता हुई है। इस घटना के बाद बुधवार को पूरे टाइगर रिजर्व प्रबंधन में हलचल मच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है और हाथियों के जरिए गश्त शुरू कर दी है, ताकि क्षेत्र में किसी भी असामान्य गतिविधि पर नजर रखी जा सके। डॉक्टरों की टीम ने शावक का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया है। वन विभाग का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments