Sunday, November 29, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमुआवजे के लिए टावर पर चढ़ा किसान,दो घंटे बाद उतरा: निजी...

मुआवजे के लिए टावर पर चढ़ा किसान,दो घंटे बाद उतरा: निजी जमीन पर टावर लगाने से नाराज था किसान, न्यायाधीश को बुलाने की मांग की – Sidhi News


सीधी जिले के रामपुर नैकिन विकासखंड की बड़खरा 739 ग्राम पंचायत के कुआं-भीतरी इलाके में मुआवजे की मांग को लेकर रविवार शाम एक किसान बिजली के टावर पर चढ़ गया। करीब 2 घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और कंपनी कर्मचारियों ने उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा

.

किसान मुन्ना यादव रविवार शाम करीब 4:30 बजे टावर पर चढ़ा था। उसकी मांग थी कि जिला न्यायाधीश मौके पर पहुंचें और महान ट्रांसमिशन कंपनी तथा प्रभावित किसानों के बीच समझौता कराएं, ताकि मुआवजे का फैसला हो सके।

किसान के टावर पर चढ़ जाने के बाद ग्रामीण भी जमा हो गए।

निजी जमीन पर टावर लगाने का विरोध

महान ट्रांसमिशन कंपनी इलाके में बिजली ट्रांसमिशन के लिए टावर लगा रही है। मुन्ना यादव, अमित यादव सहित कई किसानों का कहना है कि उनकी निजी जमीन पर टावर बनाए जा रहे हैं, लेकिन मुआवजे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। किसानों के मुताबिक, वे इस मामले में लंबे समय से कंपनी के अधिकारियों और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।

मुआवजे की मांग को लेकर किसान बिजली के टावर पर चढ़ गया।

मुआवजे की मांग को लेकर किसान बिजली के टावर पर चढ़ गया।

दो घंटे तक चली समझाइश

किसान के टावर पर चढ़ने की सूचना पर महान ट्रांसमिशन कंपनी के कर्मचारी और चुरहट पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे तक समझाइश के बाद मुन्ना यादव को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। समझाइश के बाद किसान को नीचे उतार लिया गया। कंपनी के टावर कर्मचारियों से भी बातचीत की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments