संपत्ति विवाद में हुई थी बुजुर्ग की हत्या: भाई-भतीजे ने मिलकर किया था मर्डर, आंखें फोड़कर प्राइवेट पार्ट को किया था क्षतिग्रस्त – Nalanda News

0
संपत्ति विवाद में हुई थी बुजुर्ग की हत्या:  भाई-भतीजे ने मिलकर किया था मर्डर, आंखें फोड़कर प्राइवेट पार्ट को किया था क्षतिग्रस्त – Nalanda News


नालंदा में 19 फरवरी को एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या हुई थी। शुक्रवार को मामले का खुलासा हुआ। मृतक बेन के लकैयापर गांव निवासी स्व. नंदे पाल के (60) वर्षीय बेटा बालकिशुन पाल है।

.

बेन थाना अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि हत्या के बाद अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ राजगीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त अप्राथमिक अभियुक्त लकैयापर गांव निवासी मृतक का पड़ोसी धन्नु पाल को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में धन्नु पाल ने हत्या की बात को स्वीकार किया और अपने साथ मृतक के भाई देवन पाल, उसके बेटे सत्येंद्र पाल और पड़ोसी दिनेश प्रसाद की संलिप्तता के बारे में भी बताया। घटना बेन थाना क्षेत्र के पचहतरपर गांव के पास हुई थी।

न्यायायिक हिरासत के लिए ले जाते पुलिसकर्मी।

संपत्ति बेटियों के नाम करना चाहते थे

थानाध्यक्ष ने कहा कि बालकिशुन पाल का कोई भी बेटा नहीं था। वह अपनी सारी संपत्ति बेटियों के नाम करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसके भाई देवन पाल को नाराजगी थी। उसने अपने पड़ोसियों के साथ योजना बनाई और बाजार से लौट रहे बालकिशुन पाल की बेरहमी से हत्या कर दी। बालकिशुन पाल की आंख फोड़ दी गई। वहीं तेज धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया गया था।

धन्नु पाल की निशानदेही पर देवन पाल और दिनेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि देवन पाल का बेटा सतेंद्र पाल फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी टीम में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, बेन थाना अध्यक्ष रवि कुमार, नालंदा थाना अध्यक्ष निशि कुमार, छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद समेत बेन थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here