फर्रुखाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर के पास एक घायल व्यक्ति मिला। पुलिस ने तुरंत उसे सीएचसी में भर्ती कराया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया।
गुरुवार की सुबह 4 बजे पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर नवनीत कुमार ने सुबह 8 बजे शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचित किया।
जानकारी मिलने पर जनपद एटा थाना नया गांव के गुना मई निवासी चंदन जिला अस्पताल पहुंचा। उसने मृतक की पहचान अपने चाचा रामलखन पुत्र अमर सिंह राजपूत के रूप में की। सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

