केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की NIRF रैंकिंग में इस साल एएमयू को 10वीं रैंक मिली है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश भर की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए NIRF रैंकिंग 2025 जारी कर दी है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टॉप-10 में तो जगह बनाने में सफल रहा है। लेकिन पिछले साल की तुलना में दो पायदान फिसलकर देश भर में 10वें स्थान पर आ गय
.
वर्ष 2025 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी NIRF की रैंकिंग में देश भर में 8वें स्थान पर था। जबकि इस साल इसे 10वीं रैंक मिली है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय देश भर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी की शैक्षिक गुणवत्ता और रिसोर्स के आधार पर NIRF (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेम) रैंक जारी करता है।
विभिन्न ग्राफ में गिरावट के कारण घटी रैंक
एएमयू को पिछले साल 8वीं रैंक मिली थी। जबकि इस साल 2025 में 10वीं रैंक मिली है। एएमयू को यह रैंक टीचिंग लर्निंग रिसोर्स, रिसर्च प्रोफेशनल प्रैक्टिस, कोलोबरेटिव परफार्मेंस, ग्रजुऐशन आउटकम, आउटरीच एंड इक्लसिविटी परफार्मेंस के आधार पर दी गई है।
यूनिवर्सिटी के इस ग्राफ में भी गिरावट दर्ज की गई है। एएमयू को टीचिंग लर्निंग रिसोर्स के 100 अंक में 71.50 अंक, रिसर्च प्रोफेशनल प्रैक्टिस के 100 में 48.04, ग्रजुऐशन आउटकम के 100 में 97.79 अंक, आउटरीच एंड इक्लसिविटी परफार्मेंस में 64.58 अंक और परसेप्शन में 42.74 अंक मिले हैं। जिसके आधार पर रैंक दी गई है।
NIRF के मानक पूरे करने पर मिली रैंक
देश के जो शिक्षण संस्थान NIRF के मानक के मानकों को पूरे करते हैं, उन्हें ही यह रैंकिंग दी जाती है। यह रैंक मिलने के पीछे एएमयू में होने वाला बेहतर श्रेणी का शिक्षणा कार्य, रिसर्च, अच्छे फैकल्टी, स्टूडेंट और टीचिंग स्टाफ का अनुपात, यूजी रिजल्ट और परसेप्शन जैसे कई मानकों का प्रदर्शन हैं। शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं, जिससे उन्हें हर साल यह रैंक दी जाती है। वह टॉप-10 की लिस्ट में शामिल होते हैं।
17 कैटेगरी के लिए जारी हुई है लिस्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय हर साल देश के कालेजों और विश्वविद्यालयों के लिए NIRF रैंक जारी करता है। उच्च शिक्षा संस्थानों को रैंकिंग पढ़ाई, रिसर्च, स्टूडेंटट्स के परफॉर्मेंस और कैंपस की खूबियां, रिसर्च, फैकल्टी और कालेज के माहौल सहित विभिन्न आधार पर दी जाती है। इस बार कुल 17 कैटेगरी के लिए रैंकिंग लिस्ट जारी की गई है।
पिछले सालों में लगातार सुधरी थी रैंक
साल – अंक – रैंक
2020 – 54.30 – 17
2021 – 58.97 – 10
2022 – 61.43 – 11
2023 – 63.88 – 09
2024 – 65.57 – 08
2025 – 65.35 – 10
एएमयू का लॉ कालेज की देश में 9वीं रैंक
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लॉ कालेज को देश भर में 9वीं रैंक मिली है। एएमयू का लॉ कालेज 100 में से 65.82 अंक हासिल करके इस रैंक पर पहुंचा है। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज को 100 में से 59.01 अंक मिले और देश में इसका 34वां रैंक है। एएमयू के मैनेजमेंट कॉलेज को 49.95 अंक मिले हैं, जिसके कारण यह देश में 69वीं रैंक पर है। एएमयू के डेंटल कॉलेज को 55.69 अंक के साथ देश में 28वीं रैंक मिली है। वहीं एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज को 58.82 अंक और देश में 29वीं रैंक मिली है। आर्किटेक्चर और प्लानिंग में एएमयू को 55.11 अंक के साथ मिली 26वीं रैंक दी गई है।

