सुशील सिंह | मऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मऊ जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वाराणसी में हनुमान सेना के सुधीर सिंह ने प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में एक पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सुधीर सिंह का आरोप है कि सुधाकर सिंह मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की दावते वलीमा में गए थे। वहां खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके करीबियों के अनुसार, आशीर्वाद देने के बाद जब वे निकल रहे थे, तब उन्हें रोककर जबरदस्ती एक थाल में खाना खिलाया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

इस पूरे मामले पर सुधाकर सिंह के बेटे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता के सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध थे। सुजीत सिंह ने इन आरोपों को ‘फर्जी टीआरपी बटोरने’ का प्रयास बताते हुए इनकी निंदा की।
सुजीत सिंह ने आगे कहा कि आज पूरा पूर्वांचल शोक में डूबा है। उनके पिता के स्व. मुख्तार अंसारी के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। मुख्तार अंसारी मऊ सदर से विधायक थे और उनके पिता घोसी से। निमंत्रण पर वे आशीर्वाद देने गए थे। इतने अच्छे ताल्लुकात होने के कारण वे इस तरह की बातों पर विश्वास नहीं कर सकते।

