Sunday, November 1, 2026
Homeराज्यबिहारसमस्तीपुर में छह दिवसीय प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ: मुंगेर ने...

समस्तीपुर में छह दिवसीय प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ: मुंगेर ने सारण को हराया; एकलव्य की टीम ने भी जीता पहला मुकाबला – Samastipur News




समस्तीपुर में छह दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत हो गई है। रेलवे परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कैंपस में खेल विभाग, बिहार सरकार, राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, सदर एसडीओ राकेश कुमार, एनडीसी रजनीश कुमार राय, ओएसडी अलीएकराम, डीसीओ अनिल कुमार, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार और जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद डीएम ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। डीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह इस मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और जीत-हार से ऊपर उठकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। उद्घाटन से पहले जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और खेल बैज देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई। मुंगेर ने सारण को 1-0 से हराया जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों के साथ बिहार एकलव्य की टीम भी हिस्सा ले रही है। हालांकि, पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडल की अंडर-14 टीमें पहले दिन प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुईं। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग में पहला मुकाबला मुंगेर प्रमंडल और सारण प्रमंडल की टीम के बीच खेला गया। इसमें मुंगेर की टीम ने सारण को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में बिहार एकलव्य की टीम ने मगध प्रमंडल को शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। छह दिनों तक होंगे मुकाबले जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं। छह दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्गों की टीमें मैदान पर उतरेंगी। बालिका खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर खेल मैदान में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments