समस्तीपुर में गुरुवार की रात बदमाशों ने मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी। मनोरंजन करिहरा पंचायत के मुखिया थे। गैंगवार में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। तीनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिससे थाने पर पूछताछ की जा रही
.
पुलिस विक्रम गिरी की हत्याकांड से जोड़कर इस मामले को देख रही। विक्रम गिरि मुखिया के गांव के ही रहने वाले थे। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि मनोरंजन गिरी पर पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। हाल ही में विक्रम गिरी की हत्या में नामजद था। उस मामले में पुलिस की अनुसंधान अभी चल रह। इस घटना को विक्रम गिरी की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस की टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
गुरुवार को मुखिया सातनपुर चौक से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी के पास घात लगाए बदमाशों ने नजदीक से उनके सीने में 3 गोलियां मारी है। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने शव देखा तो शोर मचाया। काफी नजदीक से गोली मारी गई थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मुखिया पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था
बता दें कि मुखिया मनोरंजन पर हाल ही में विक्रम की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था। विक्रम पहले मनोरंजन गिरी के साथ मिलकर गांव में ठेकेदारी का काम करता था, लेकिन बाद में दोनों के संबंध खराब हो गए थे। इसके साथ ही मुखिया का दामन भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज है। आशंका है कि विक्रम की हत्या का बदला लेने की नीयत से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
घटनास्थल से लावारिस बाइक बरामद
पुलिस ने घटनास्थल पानी टंकी के पास से एक लावारिस बाइक और हेलमेट बरामद की है। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें फोन करके पानी टंकी के पास बुलाया था। कुछ देर उनकी बातचीत भी हुई है फिर गोली मारी गई है, क्योंकि डेड बॉडी के पास आधी जली सिगरेट भी मिला था।

अपराधियों ने काफी पास से मुखिया को गोली मारी थी।
पूर्व जिला परिषद सदस्य की हत्या का आरोप
इंटर तक पढ़ाई करने वाले मनोरंजन गिरी के पिता किसान थे। साल 2012 में पहली बार सरायरंजन क्षेत्र से जिला परिषद रहे फन्नू झा की हत्या में नाम सामने आया था। जेल भी जाना पड़ा था। वर्ष 2016 में जेल से बाहर निकले। इस बीच करिहारा पंचायत से मुखिया के रूप में चुनाव लड़ा और चुनाव जीत भी गया। इसके बाद से लगातार पंचायत का मुखिया बना हुआ है। हालांकि इस दौरान उस पर कई आपराधिक मामला भी दर्ज हुआ। लेकिन कानूनी दांव पेंच के कारण पद पर बरकरार रहा।
21 अगस्त 2025 को मनोरंजन गिरी पर ग्रामीण विक्रम गिरी की हत्या का आरोप लगा। विक्रम के परिवार के लोगों ने मनोरंजन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि घटना के दिन वह कोलकाता में था और मां का उपचार कर रहा था जिस कारण पुलिसिया अनुसंधान होने तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

