समस्तीपुर में मानसिक रूप से बीमार लड़की ने खुदकुशी कर ली। कमरे में फंद से लटका शव मिला है। वारदात के समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजू नहीं था। मां बकरी चराने खेत पर गई थी, पिता दूसरे राज्य में रहते हैं। मृतका की पहचान गुंजा कुमारी(19) के तौर पर हुई
.
मृतका के चाचा कमलेश शर्मा का बताया कि भतीजी पिछले कई साल से मानसिक रूप से बीमार थी। दिन-रात कभी भी घर से बिना बताए निकल जाती थी। इस वजह से हमलोग काफी परेशान थे। उसका इलाज चल रहा था। पिताजी दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मां के साथ घर पर अकेले ही रहती थी।
मां बकरी को खेत में छोड़कर वापस आई तो देखा की गूंजा फंदे से लटक रही है। जिसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। फंदे से तुरंत नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी।


पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
जांच में जुटी पुलिस
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों के मुताबिक लड़की मानसिक रूप से बीमार थी। जिस कारण उसने फंदे से लटक कर जान दे दी है । उसका इलाज भी चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।

