Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबिहारससुर की मौत के बाद बहू की भी जान गई: गोपालगंज...

ससुर की मौत के बाद बहू की भी जान गई: गोपालगंज में एक ही घर से उठी ससुर-बहू की 2 अर्थियां – Gopalganj News




गोपालगंज में ससुर के मौत के ठीक बाद बहु की भी मौत हो गई। दोनों की अर्थी गांव से एक साथ ही अंतिम संस्कार के लिए निकली। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में सोमवार को हुई। मृतकों की पहचान कोयलादेवा गांव निवासी श्रीराम मंडल (60) और उनके बेटे अर्जुन मंडल की पत्नी मीना देवी (35) के रूप में हुई है। ससुर को दिल का दौरा पड़ा जानकारी के अनुसार, पहले घर के बुजुर्ग श्रीराम मंडल को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। ससुर के निधन की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। बहू मीना देवी, जिनका अपने ससुर से गहरा भावनात्मक लगाव था, इस सदमे को सहन नहीं कर पाईं। ससुर के शव के पास विलाप करते हुए अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ससुर की सेवा अपनी संतान की तरह करती थीं यह दुखद खबर गांव में फैलते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने बताया कि मीना देवी अपने ससुर की सेवा अपनी संतान की तरह करती थीं और दोनों के बीच एक अटूट भावनात्मक रिश्ता था। इस घटना ने लोगों को भावुक कर दिया। दो बेटों और बेटियों की शादी हो चुकी एक ही आंगन से दो अर्थियां एक साथ उठने का दृश्य अत्यंत मार्मिक था। श्मशान घाट तक मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। इस घटना ने पूरे गोपालगंज में चर्चा का विषय बना दिया है। श्रीराम मंडल के चार बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटों और बेटियों की शादी हो चुकी है। दोनो बहुएं घर पर है जबकि मीना का पति अर्जुन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मीना का एक 12 वर्ष का बेटा है जिसके सिर से मां और दादा का प्यार हमेशा के लिए खत्म हो गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments