इलाके में चेन स्नैचिंग की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सहरसा के सदर थाना क्षेत्र का है। जहां बीते 5 सितंबर की शाम 7:18 बजे दो बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने 65 वर्षीय सुगन्धि देवी का सोने का चेन छीनकर फरार हो गए।
.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
पीड़ित बुजुर्ग के बेटे मृत्युंजय झा ने सहरसा सदर थाने में इस मामले की लिखित शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।
हुआ यूं, कि सुगन्धि देवी कोशी चौक के समीप दुर्गा मंदिर से अपने घर लौट रही थीं। गीता मेडिकल गली में उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर दे पल्सर बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से तीन भर सोने का चेन छीन लिया। चेन की कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है।
मामले की जांच की जा रही है, जल्द हाेगी कार्रवाई
पीड़िता के बेटे मृत्युंजय झा ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वे गौतम नगर, वार्ड नंबर 16 के निवासी हैं। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और पुलिस इसके आधार पर कार्रवाई कर रही है।
CCTV में दिखे लूटेरे


