सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय नगर के रेड लाइट एरिया में मंगलवार को पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनमें 4 नाबालिग, 9 महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही 4 पुरुष भी हिरासत में हैं। पुलिस ने अवैध धंधे में संलिप्त एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। रेड से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरा मामला…. साइबर DSP कल्याण आनंद ने मंगलवार दोपहर सदर थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि यह कार्रवाई उनके नेतृत्व में सदर थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारतीय नगर के रेड लाइट एरिया में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सील मकानों से युवतियां बरामद सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की, जिसमें कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पूर्व में सील किए गए मकानों से भी युवतियां बरामद हुई हैं, जिसकी जांच की जा रही है। अवैध गतिविधि दोबारा हुई संचालित साइबर डीएसपी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी इसी इलाके में छापेमारी कर 10 महिलाओं और चार नाबालिग लड़की को बरामद किया गया था और कई मकानों को सील किया गया था। इसके बावजूद अवैध गतिविधियों के दोबारा संचालित होने की सूचना मिलने पर यह ताजा कार्रवाई की गई। पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही – पुलिस साइबर डीएसपी ने कहा कि अभी पूछताछ की जा रही है। कौन महिलाएं नाबालिग और पुरुष किन इलाकों के हैं उनको लेकर तहकीकात की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद नाबालिगों की काउंसलिंग और संरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
Source link

