Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसहारनपुर में चिकित्सक से लूट: विरोध करने पर बदमाशों ने की...

सहारनपुर में चिकित्सक से लूट: विरोध करने पर बदमाशों ने की मारपीट, युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी – Saharanpur News


तारिक सिद्दीक़ी | सहारनपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर में एक चिकित्सक के घर के बाहर लूट की घटना सामने आई है। बुधवार देर शाम नकुड़ कस्बे के मोहल्ला चौधरीयान में डॉ. पंकज शर्मा को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की, जिसमें एक युवक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, डॉ. पंकज शर्मा जैसे ही अपने घर के बाहर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने डॉ. शर्मा के गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन छीन ली।

डॉ. शर्मा ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान डॉ. शर्मा के पास मौजूद युवक वैभव ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। बदमाशों ने वैभव के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथापाई में डॉ. शर्मा को भी चोटें आई हैं।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने की बात कही गई है।

नगरपालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इस वारदात के बाद मोहल्ला चौधरीयान सहित पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments