Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसहारनपुर में युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई...VIDEO: 20 दिन...

सहारनपुर में युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई…VIDEO: 20 दिन पुरानी रंजिश में सुलह के बहाने बुलाया, आरोपियों ने खुद वीडियो किया वायरल – Saharanpur News



युवक को लाठी-डंडो से पीटते हुए आरोपी।

सहारनपुर में एक युवक को पुरानी रंजिश की सुलह के लिए बुलाया और उसके बाद वहां पर लड़कों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। हैरानी की बात है कि आरोपियों ने खुद ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस आरोपियों की लोकेशन खंगाल रही है। वहीं, आरोपियों

.

जानकारी के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले बाइक की हल्की सी साइड लगने को लेकर आजम नामक युवक की कुछ लोगों से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात की रंजिश में आरोपियों ने बदला लेने की योजना बनाई। वीडियो में दिख रहा युवक आज़म ही बताया जा रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने आजम को समझौते के नाम पर पीर बनी कॉलोनी में बुलाया और वहां उसकी जमकर पिटाई की।

पीड़ित आजम ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक अलग-अलग मोहल्लों के हैं। एक पिपलतला का, दो मनिहारान के, एक पीर बनी कॉलोनी का और दो अन्य अज्ञात हैं। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने खुद ही इस वीडियो को अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाकर वायरल कर दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में स्थानीय सभासद ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के बीच समझौता लिखवाया, लेकिन वह पत्र अभी तक थाने में जमा नहीं हुआ।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान नहीं लिया, जिसके चलते आरोपी बेखौफ बने रहे। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। बावजूद इसके, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम लोकेशन और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक मिलकर एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। भले ही तहरीर नहीं मिली है, फिर भी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। लोकेशन, आरोपी और मारपीट की वजह को हर एंगल से खंगाला जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments