Monday, May 25, 2026
Homeबॉलीवुडसनी-बॉबी संग धर्मेंद्र की 'अपने 2' बनेगी या नहीं? प्रोड्यूसर ने तोड़ी...

सनी-बॉबी संग धर्मेंद्र की ‘अपने 2’ बनेगी या नहीं? प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी, सच का कर दिया खुलासा


Last Updated:

Apne 2: डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘अपने 2’ अपनों के बिना नहीं सकती. धर्मेंद्र खुद इस प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे थे. लोगों के मन में ये सवाल था क्या सच में फिल्म बंद हो गई है. अब फैंस के मन के इस सवाल के सच को फिल्म के मेकर्स ने सबके सामने लाकर रख दिया है.

साल 2007 में अपने दोनों बेटों के साथ धर्मेंद्र ‘अपने’ में नजर आए थे. ‘अपने 2’ उसी का सीक्वल है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आगामी फिल्म ‘अपने 2’ को लेकर हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने बयान दिया था कि ‘अपने 2 अपनों के बिना नहीं बन सकती’. अनिल शर्मा के इस बयान के बाद ये कहा गया कि ‘अपने 2’ अब नहीं बनेगी. लेकिन, इस मामले पर मेकर्स ने अब चुप्पी तोड़ी है. फिल्म बनेगी या नहीं इस सस्पेंस से अब फिल्म के मेकर्स ने पर्दा उठाकर सच बताया है.

‘अपने 2’ के डब्बा बंद होने की खबरों के सच का खुलासा मेकर्स ने कर दिया है. नामी फिल्म प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

‘अफवाहें बंद करें लोग’

‘अपने 2’ के बंद होने को अफवाह बताते हुए दीपक मुकुट ने पुष्टि की है कि फिल्म स्थगित नहीं हुई है. टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में उन्होंने ये साफ किया. प्रोड्यूसर ने कहा, ‘लोगों को बिना सत्यापन के अफवाहें फैलानी बंद करनी चाहिए. ‘अपने 2′ बंद नहीं हुई है. यह फिल्म बन रही है और पूरे दम के साथ बन रही है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम चुपचाप लगातार काम कर रहे हैं और प्रोजेक्ट रद्द करने का सवाल ही पैदा नहीं होता. यह फिल्म न सिर्फ ट्रैक पर है, बल्कि हमारे बैनर की सबसे भावनात्मक परियोजनाओं में से एक बनी हुई है.’

धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि बनेगी ‘अपने 2’

उन्होंने आगे कहा, ‘अपने 2’ फिल्म धरम जी के साथ थी. दीपक ने आगे कहा ‘अपने’ धर्मेंद्र जी की फिल्म थी. उनकी उपस्थिति, उनकी गर्मजोशी, उनकी आत्मा ने ही फिल्म को विशेष बनाया. ‘अपने 2′ मेरे दिल के बेहद करीब है. कई मायनों में यह फिल्म धर्मेंद्र पाजी को एक हृदय से भरी श्रद्धांजलि होगी. हम चाहते हैं कि यह सीक्वेल उन्हें, उनके मूल्यों और देओल परिवार के साथ स्क्रीन पर बनाई गई भावनात्मक दुनिया का जश्न मनाए.’

क्या है ‘अपने’ का इतिहास?

साल 2007 में ‘अपने’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. फिल्म में धर्मेंद्र ने अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अभिनय किया था. इसने दर्शकों के साथ गहरा भावनात्मक रिश्ता बनाया था. सीक्वल की घोषणा धर्मेंद्र, सनी, बॉबी और करण देओल को लेकर की गई थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में क्रिएटिव बदलाव किए जा रहे हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सनी-बॉबी संग धर्मेंद्र की ‘अपने 2’ बनेगी या नहीं? प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments