Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसागर में मेडिकल संचालकों की हड़ताल: मेडिकल स्टोर बंद रखकर जताया...

सागर में मेडिकल संचालकों की हड़ताल: मेडिकल स्टोर बंद रखकर जताया प्रशासन की कार्रवाई का विरोध, समर्थन में आए प्राइवेट डॉक्टर – Sagar News


मेडिकल स्टोर संचालकों ने की हड़ताल।

छिंदवाड़ा में हुई बच्चों की मौतों के बाद सागर जिला प्रशासन ने जिले के मेडिकल स्टोरों की जांच शुरू की है। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के विरोध में बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालकों ने हड़ताल

.

स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद नाराजगी दरअसल, छिंदवाड़ा मामले के बाद से सागर जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल स्टोरों की जांच कर रही है। जांच के दौरान कमियां मिलने पर सिंघई मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा देवरी समेत अन्य विकासखंड में मेडिकल स्टोरों की जांच कर कार्रवाई की गई है। जिसके विरोध में मेडिकल संचालक हड़ताल पर गए हैं।

मेडिकल स्टोर बंद रहे।

दिखावे की कार्रवाई कर रहा प्रशासन देवरी औषधि विक्रेता संघ अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि पूरे जिले में मेडिकल संचालक हड़ताल पर हैं। डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल को समर्थन दिया है। प्रशासन द्वारा अनुचित रूप से मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है। एकपक्षीय कार्रवाई कर लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। छिंदवाड़ा मामले के बाद यह कार्रवाई हो रही है। लेकिन यह केवल दिखावे की कार्रवाई हो रही है। इस कार्रवाई का विरोध मेडिकल संचालक कर रहे हैं। जब तक प्रशासन एकतरफा और अनुसूचि कार्रवाई बंद नहीं करेगा, तब तक हड़ताल पर रहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments