Last Updated:
सावन का महीना खत्म होते ही लोग नॉन वेज सेंटरों में भीड़ उमड़ने लगती है. ऐसे में अगर आप नॉन वेज में बिरयानी सेंटर की तलाश में हैं, और बेहतरीन टेस्ट के साथ बिरयानी खाना पसंद करते हैं, तो ये सबसे बेस्ट बिरयानी सेंटर है, जहां आपको कम दामों में मनपसंद नॉन वेज मिल जाएगा. साथ ही वेज बिरयानी सहित तरह-तरह की बिरयानी मिलेगा. रेट 110 रुपए से शुरू है.
नूर मुरादाबादी बिरयानी अंबिकापुर के रिंग रोड़ में स्थित है, यहां आपको दिल्ली का फेमस बिरयानी मिलेगा और रेट भी सस्ता 110 रुपए प्लेट और बिरयानी खाने में लजीज और लाजवाब है. ऐसे में अगर कम बजट में अपने दोस्तों के साथ नॉन वेज का स्वाद लेना चाहते हैं, तो नूर मुरादाबादी बिरयानी आपके लिए बेस्ट होगा।

सावन खत्म होते ही लोग नॉन वेज खाना चाहते हैं. ऐसे बेस्ट बिरयानी सेंटर कि तलाश में हैं, तो प्रकाश झटका बिरयानी सेंटर अंबिकापुर के चौपाटी के पास स्थित है. यहां का माहौल शांति है और परिवार और दोस्तों के साथ आप यहां आकर नॉन वेज का स्वाद ले सकते हैं. यहां आपको चिकन बिरयानी, लेग पिस, चिकन रोस्ट, सिख कबाब खाने को मिलेगा.

अगर आप बिरयानी खाना दोस्तो के साथ चाहते हैं और घर जैसे माहौल में नॉन वेज का स्वाद लेना चाहते, तो शहर के हटरी रोड में स्थित हैप्पी बिरयानी आपको ताजा दम बिरयानी सस्ते दामों में मिल जाएगा और आप बैठकर बिरयानी का आनंद ले सकते हैं. साथ ही चटनी और मक्खन वाली कबाब खाने को मिलेगा.

अंबिकापुर में अगर आप नॉन वेज खाने की चाह रखते हैं और बिरयानी सेंटर की तलाश में है, तो आपके लिए स्पेशल बिरयानी झटका बेस्ट होगा, जहां आप बिरयानी खा सकते हैं. यहां आपको चिकन बिरयानी, एग बिरयानी, लेग पिस चिकन चिली रोस्ट मिलेगा.

चीफ द किचन अंबिकापुर शहर का फेमस बिरयानी जहां आपको एक अनुकूल वातावरण में खाने को मिलेगा .नॉन वेज से संबंधित सभी तरह के आइटम्स मिल जाएंगे. रेट भी सस्ता 240 रुपए फूल बिरयानी, वेज बिरयानी 180 रुपए ,पनीर टीका बिरयानी, चिकन बिरयानी, दम बिरयानी खाने को मिलेगा.

अगर आप बिरयानी सेंटर में पुलाव वाली चावल और दम बिरयानी खाने के शौकीन है, तो अंबिकापुर के नगर निगम के पीछे आपको मोहम्मद नियाज़ बिरयानी सेंटर, जहां आपको दम बिरयानी के साथ पुलाव चावल रायता और मिर्ची चटनी खाने को मिलेगा.

